Ind vs Eng 3rd Test 2021: 100वें टेस्ट मुकाबले में Ishant Sharma का जलवा, टेस्ट क्रिकेट में इस दिग्गज तेज गेंदबाज का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेल जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में मैदान में उतरते ही टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है.

इशांत शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

Ind vs Eng 3rd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में मैदान में उतरते ही टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. दरअसल शर्मा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं मैदान में उतरते ही उन्होंने देश के लिए सर्वाधिक टेस्ट क्रिकेट मैच खेलने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) को भी पीछे छोड़ दिया है. अजहरुद्दीन ने देश के लिए 99 टेस्ट क्रिकेट मैच खेले हैं.

इसके अलावा उन्होंने आज इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डॉम सिबली (Dom Sibley) को शून्य रन पर आउट करते हुए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउथी (Tim Southee) को पीछे छोड़ दिया है. टेस्ट क्रिकेट में साउथी ने अबतक 77 मैच खेलते हुए 144 पारियों में 302 विकेट चटकाए हैं. वहीं शर्मा के नाम अब खबर लिखे जानें तक 100 टेस्ट मैच की 180 पारियों में 303 विकेट हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd Test 2021: पीएम मोदी के नाम पर रखा गया दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम, राष्ट्रपति कोविंद ने किया उद्घाटन

बात करें इशांत शर्मा के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए खबर लिखे जानें तक 100 टेस्ट मैच खेलते हुए 180 पारियों में 32.15 की एवरेज से 303 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 11 बार पांच और 10 बार चार विकेट लेने का कारनामा है. टेस्ट क्रिकेट में शर्मा का    व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन खर्च कर सात विकेट है.

टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने देश के लिए 80 वनडे मैच खेलते हुए 78 पारियों में 31.0 की एवरेज से 115 विकेट चटकाए हैं. वनडे के अलवा उन्होंने देश के लिए 14 T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलते हुए 14 पारियों में 50.0 की एवरेज से आठ विकेट लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड