Ind Vs Eng 2nd Test Day: लंच तक इंग्लैंड के आधे से ज्यादा खिलाड़ी लौटे पवेलियन, टीम इंडिया जीत से महज 3 कदम दूर

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का लंच घोषित हो गया है. भारत द्वारा मिले 481 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम इंग्लैंड ने दूसरी पारी में लंच घोषित होने तक सात विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind Vs Eng 2nd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले जा दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का लंच घोषित हो गया है. भारत द्वारा मिले 481 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम इंग्लैंड ने दूसरी पारी में लंच घोषित होने तक सात विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए हैं. टीम को अब भी दूसरा टेस्ट मुकाबला जीतने के लिए 366 रनों की जरूरत है. मेहमान टीम के पास तीन विकेट शेष हैं.

बता दें इंग्लैंड के लिए चौथे दिन की शुरुआत कल के नाबाद बल्लेबाज डैन लॉरेंस और कप्तान जो रूट (Joe Root) ने की. टीम को दिन का पहला झटका डैन लॉरेंस (Dan Lawrence) के रूप में लगा. लॉरेंस दूसरी पारी में 26 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का शिकार बनें. इसके पश्चात् मैदान में आए नए बल्लेबाज उपकप्तान बेन स्टोक्स भी ज्यादा देर मैदान में टिक नहीं पाए और 90 रन के कुल स्कोर पर अश्विन का तीसरा शिकार बनें.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng 2nd Test 2021: ऋषभ पंत का जवाब नहीं, पलक झपकते ही डैन लॉरेंस को लौटाया पवेलियन, अश्विन भी रह गए सन्न..देखें Video

वहीं इंग्लैंड को छठवें एवं सातवें विकेट के रूप में क्रमशः ओली पोप और विकेटकीपर खिलाड़ी बेन फॉक्स के रूप में झटका लगा. पोप को जहां अक्षर पटेल ने इशांत शर्मा के हाथों पवेलियन का रास्ता दिखाया, वहीं फॉक्स को कुलदीप यादव ने आउट किया. यादव का इस टेस्ट श्रृंखला में यह पहला विकेट है.

इंग्लैंड के दूसरी पारी में जहां रोरी बर्न्‍स 42 गेंद में चार चौके की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए. वहीं डोम सिबली 25 गेंद में तीन, डैन लॉरेंस 53 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 26, जैक लीच एक गेंद में शून्य, उपकप्तान बेन स्टोक्स 51 गेंद में आठ, ओली पोप 20 गेंद में एक चौका की मदद से 12, विकेटकीपर खिलाड़ी बेन फॉक्स नौ गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए. टीम के लिए मौजूदा समय में कप्तान जो रूट 90 गेंद में तीन चौका की मदद से 33 और मोइन अली बिना खाता खोले नाबाद हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड