Ind vs Eng 2nd Test 2021: दूसरे टेस्ट मैच को लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी, 157 रन पर ढेर होगी इंग्लैंड, टी सेशन के बाद दुबारा बल्लेबाजी करेगा भारत

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने भविष्यवाणी की है. शेन वॉर्न के अनुसार भारतीय टीम दूसरे दिन टी सेशन के बाद दुबारा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतर सकती है.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Eng 2nd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एम.ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) ने भविष्यवाणी (Prophecy) की है. शेन वॉर्न के अनुसार भारतीय टीम दूसरे दिन टी सेशन के बाद दुबारा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतर सकती है. शेन वॉर्न ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा अनुमान है कि चेन्नई में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत 359 रनों पर ऑल आउट होगा और चाय के बाद फिर से बल्लेबाजी के लिए उतर सकता है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम 157 रन पर ढेर हो जाएगी.'

बात करें दूसरे टेस्ट मैच के मौजूदा हाल के बारे में तो मेहमान टीम इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 59 रन पर पांच विकेट गंवाकर मैदान में संघर्ष कर रही है. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स खाता भी नहीं खोल पाए और उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने चलता कर किया. इसके पश्चात् डोम सिबली (16), डैन लॉरेंस (9) और उपकप्तान बेन स्टोक्स (18) को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं विपक्षी टीम के कप्तान जो रूट (6) को अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे अक्षर पटेल ने आउट किया.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Test Day 2: टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, चोट के कारण फील्डिंग करने मैदान में नहीं उतरा प्रमुख खिलाड़ी

इंग्लैंड के लिए फिलहाल ओली पोप 19 गेंद में एक चौका की मदद से आठ और विकेटकीपर खिलाड़ी बेन फॉक्स 10 गेंद में एक रन बनाकर मैदान में टिके हुए हैं. मेहमान टीम भारत से पहली पारी के आधार पर अब भी 270 रन पीछे है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\