Ind vs Eng 1st Test Day 5: महज कुछ रन बनाते ही इन दो दिग्गजों को टेस्ट क्रिकेट में पछाड़ देंगे कैप्टन विराट कोहली

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच नॉटिंघम स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पांचवें दिन अगर भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला चलता है तो वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी गॉर्डन ग्रीनिज और न्यूजीलैंड के मौजूदा अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर को पीछे छोड़ देंगे.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram/virat.kohli)

लंदन, 8 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच नॉटिंघम (Nottingham) स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड (Trent Bridge Cricket Ground) में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पांचवें दिन अगर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला चलता है तो वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी गॉर्डन ग्रीनिज (Gordon Greenidge) और न्यूजीलैंड के मौजूदा अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) को पीछे छोड़ देंगे. विराट कोहली ने नाम फिलहाल खबर लिखे जानें तक टेस्ट क्रिकेट में 7547 रन दर्ज है.

वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) के पूर्व खिलाड़ी गॉर्डन ग्रीनिज ने अपनी टीम के लिए रेड बॉल क्रिकेट में 108 मैच खेलते हुए 185 पारियों में 44.7 की एवरेज से 7558 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 19 शतक और 34 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में ग्रीनिज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 226 रन है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test Day 4: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन ये बनें प्रमुख रिकॉर्ड

इसके अलावा बात करें न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) के 37 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर के बारे में तो उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में अबतक 108 मैच खेलते हुए 189 पारियों में 45.8 की एवरेज से 7564 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 19 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 290 रन है.

वहीं बात करें विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट के बारे में तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के लिए खबर लिखे जानें तक 93 मैच की 156 पारियों में 51.69 की एवरेज से 7547 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 27 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 254 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\