Ind vs Eng 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल समाप्त, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. मेहमान टीम इंग्लैंड ने पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 555 रन बनाए हैं. डोम बेस (28) और जैक लीच (6) रन बनाकर नाबाद हैं. टीम के लिए आज कप्तान जो रूट सर्वाधिक 218 रन की दोहरी शतकीय पारी खेलकर आउट हुए.
Ind vs Eng 1st Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड (India Vs England) के बीच चेन्नई (Chennai) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. मेहमान टीम इंग्लैंड ने पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 555 रन बनाए हैं. डोम बेस (28) और जैक लीच (6) रन बनाकर नाबाद हैं. टीम के लिए आज कप्तान जो रूट (Joe Root) सर्वाधिक 218 रन की दोहरी शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 377 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके एवं दो छक्के लगाए. जो रूट के अलावा टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डोम सिबली (87) और उपकप्तान बेन स्टोक्स (82) ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. मैच के दौरान कई रिकॉर्ड भी बनें जो इस प्रकार हैं-
- चेन्नई टेस्ट में जो रूट ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पांचवां दोहरा शतक जड़ा.
- जो रूट विश्व के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा है.
- जो रूट टेस्ट क्रिकेट में लगातार 150 प्लस का स्कोर करने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं. रूट ने चेन्नई टेस्ट से पहले श्रीलंका के खिलाफ 228 और 186 रन की पारी खेली थी. टेस्ट क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक 150 प्लस का स्कोर करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम है. संगकारा ने साल 2007 में लगातार चार बार 150 प्लस का स्कोर बनाया था.
- जो रूट ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर के 98वें, 99वें और 100वें मुकाबले में लगातार शतक जड़ें हैं. ऐसा कारनामा करने वाले वो दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं.
- जो रूट चेन्नई में आज 218 रन बनाकर आउट हुए. इसके साथ वह चेन्नई में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. रूट से पहले यह खास रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डीन जोंस के नाम था. जोंस ने साल 1986 में 210 रनों की पारी खेली थी.
- भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में डेरेक अंडरवुड को पीछे छोड़ दिया है. अंडरवुड ने टेस्ट क्रिकेट में 297 विकेट चटकाए हैं. वहीं शर्मा के नाम अब 299 हो गए हैं.
- बेन स्टोक्स 82 रन बनाकर शाहबाज नदीम का शिकार बनें. स्टोक्स के टेस्ट क्रिकेट करियर का यह 23वां अर्धशतक रहा.
बता दें कि भारत के लिए अबतक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और शाहबाज नदीम ने क्रमशः दो विकेट लिए हैं. बुमराह ने जहां डोम सिबली और डैन लॉरेंस को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. वहीं ईशांत शर्मा ने जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर, रविचंद्रन अश्विन ने रोरी बर्न्स और ओली पोप, नदीम ने कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

