Ind vs Eng 1st Test 2021: टीम इंडिया की हार के बाद पीटरसन ने ली चुटकी, कही ये बात

इस जीत के बाद पीटरसन ने हिंदी में ट्विटर पर लिखा, " इंडिया, याद है ना कि जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था तब मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतना जश्न ना मनाएं."

केविन पीटरसन (Photo Credits: Facebook)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक बार फिर से हिंदी में ट्वीट करते हुए में भारतीय टीम को अपनी पूर्व चेतावनी की याद दिलाई है. पीटरसन का यह ट्वीट मंगलवार को भारत को इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार के बाद आया है. इंग्लैंड ने लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच (76/4) और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (17/3) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को 227 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

इस जीत के बाद पीटरसन ने हिंदी में ट्विटर पर लिखा, " इंडिया, याद है ना कि जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था तब मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतना जश्न ना मनाएं."

पीटरसन ने इससे पहले, भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर बधाई दी थी. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को उसके घर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा कर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखी.

पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करते हुए भारत से जीत का जश्न मनाने को कहा था साथ ही उसे आगाह भी किया था कि अगले कुछ हफ्तों में उसका सामना इंग्लैंड से होने वाला है.

पीटरसन ने लिखा था, "भारत, यह ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं क्योंकि यह सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है, लेकिन असली टीम तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है जिसे आपको हराना होगा. अपने घर में. सतर्क रहें.दो सप्ताह में बहुत अधिक जश्न मनाने से सावधान रहें."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\