Ind vs Eng 1st T20 2021: पहले T20 मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकते हैं कप्तान विराट कोहली, देखें प्लेइंग एलेवेन

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के सफल समापन के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच अबत पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी. T20 सीरीज का पहला मुकाबला 12 मार्च को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Eng 1st T20 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के सफल समापन के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच अब पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी. T20 सीरीज का पहला मुकाबला 12 मार्च को अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. ऐसे में बात करें पहले T20 मैच में कप्तान विराट कोहली किन 11 सदस्यीय टीम के साथ मैदान में उतर सकते हैं, तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं तीसरे नंबर पर कप्तान विराट कोहली का भी खेलना कंफर्म नजर आ रहा है. चयनकर्ताओं को चौथे नंबर के लिए केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि इस पायदान पर केएल राहुल को पहले T20 मैच में मौका दिया सकता है. राहुल ने हाल के दिनों में सीमित ओवरों की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng T20 Series 2021: भारत के खिलाफ T20 सीरीज का हिस्सा होंगे Jofra Archer? कोच क्रिस सिल्वरवुड की आई प्रतिक्रिया

वहीं टीम में विकेटकीपर की भूमिका में ऋषभ पंत का खेलना कंफर्म नजर आ रहा है. ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में हार्दिक पंड्या चयनकर्ताओं की पहली पसंद हो सकते हैं. वहीं दूसरे ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा की अनुपस्थिति में अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है. पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उम्दा गेंदबाजी करते हुए महज तीन मैच की छह पारियों में 10.6 की एवरेज से 27 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने चार बार पांच और एक बार चार विकेट लेने का कारनामा किया.

तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और नवदीप सैनी के कंधो पर रहेगी. क्योंकि जसप्रीत बुमराह अपने व्यक्तिगत कारणों और शमी चोट की वजह से T20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. वहीं खबरों की माने तो युवा स्टार तेज गेंदबाज टी. नटराजन पहले T20 मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं. वहीं प्रमुख स्पिन गेंदबाज के रूप में युजवेंद्र चहल का खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng T20 Series 2021: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच T20 क्रिकेट में यह खास रिकॉर्ड बनाने की मची होड़

संभावित 11 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी