IND vs BAN ICC T20 World Cup 2024: सुपर-8 में आजा बांग्लादेश से टीम इंडिया की टक्कर, सेमीफाइनल के टिकट पर कप्तान रोहित शर्मा की नजर

टी20 विश्व कप 2024 के 47वें मैच में शनिवार को भारत और बांग्लादेश की टक्कर होनी है. एक तरफ नजमुल शान्तो की अगुवाई वाली टीम है, जो यह मैच हारने की स्थिति में टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, वहीं दूसरी ओर जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंच जाएगी.

रोहित शर्मा और नजमुल हुसैन शांतो (Image: @Niche_Sports/Twitter and Star Sports)

एंटीगा, 22 जून: टी20 विश्व कप 2024 के 47वें मैच में शनिवार को भारत और बांग्लादेश की टक्कर होनी है. एक तरफ नजमुल शान्तो की अगुवाई वाली टीम है, जो यह मैच हारने की स्थिति में टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, वहीं दूसरी ओर जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंच जाएगी. यह भी पढ़ें: IND vs BAN ICC T20 World Cup 2024: भारत बनाम बांग्लादेश टी20 विश्व कप मुकाबले में ये 5 ख़िलाड़ी मचा सकते है कोहराम, इनपर रहेगी सबकी निगाहें

सुपर 8 में विजयी शुरुआत करने के बाद अब भारत के सामने बांग्लादेश है. टूर्नामेंट में अब तक रोहित ब्रिगेड का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन इतिहास गवाह है कि बांग्लादेश ने हर बार भारत को कड़ी चुनौती दी है. इसलिए कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले को कम आंकने की गलती नहीं करेंगे.

बांग्लादेश की टीम अपना पहला सुपर 8 मैच ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है. जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया.

भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं और केवल एक में ही बांग्लादेश को जीत मिली है. 12 मैचों में जीत हासिल करने वाले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप में अब तक चार मैच खेले हैं और हर बार बाजी मारी है.

बांग्लादेश के लिए अब तक यह टूर्नामेंट मिला-जुला रहा है. ग्रुप चरण में उसने तीन मैच जीते थे और केवल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही उसे हार मिली थी. सुपर 8 में अब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हराया है.

इस मुकाबले की अहमियत की बात करें तो यहां चुनौती बांग्लादेश के लिए अधिक है, क्योंकि यह सुपर-8 का 7वां मैच है. टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने की रेस में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है. लेकिन बांग्लादेश को हार झेलनी पड़ी, जिससे उनकी उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है.

टूर्नामेंट में बारिश की आशंका भी है, इसलिए हर मैच हर टीम के लिए काफी मायने रखता है. ग्रुप चरण में हम पहले ही देख चुके हैं कि अंक तालिका का समीकरण बड़ा उलटफेर कर सकता है. इसलिए कोई भी टीम रिस्क नहीं लेना चाहेगी.

भारतीय टीम भी इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी, जबकि पिछले मैच में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से हार झेलने वाली बांग्लादेश की नजर कमबैक पर होगी. वह सुपर-8 में अपनी पहली जीत की तलाश और टूर्नामेंट में बने रहने के इरादे से मैदान में उतरेगी. कुल मिलाकर फैंस को इस जोरदार टक्कर का लुत्फ उठाने का भरपूर मौका मिलने वाला है.

भारत और बांग्लादेश के बीच का मैच एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार शनिवार को रात आठ बजे से होनी है.

टीमें:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश: नजमुल शान्तो (कप्तान), तस्किन अहमद (उपकप्तान), जाकेर अली, तंज़िद हसन, तनज़ीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, रिशाद हुसैन, लिटन कुमार दास, शाकिब अल हसन, शरीफुल इस्लाम, सौम्य सरकार, मो. तौहीद हृदोय

 

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs BAN AFC Asian Cup 2027 Qualifiers Live Streaming: एएफसी एशियन कप क्वालीफायर में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

India Women vs Bangladesh Women, 28th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? नवी मुंबई में टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\