IND vs AUS, WTC Final 2023: टीम इंडिया का लंदन के द ओवल में ऐसा हैं रिकॉर्ड, फाइनल मुकाबले से पहले जानें दिलचस्प आंकड़े

वॉक्सहॉल एंड और पैविलियन एंड द ओवल स्टेडियम के दो एंड हैं. पिच से बाउंड्री तक की दूरी करीब 67 मीटर ऑनसाइड और 70 मीटर ऑफसाइड है. जबकि वॉक्सहॉल एंड साइड पर 68 मीटर और पैविलियन एंड साइड पर 66 मीटर है. इंग्लैंड का द ओवल ग्राउंड लंदन में स्थित हैं. इस मैदान पर लगभग 27,500 दर्शक फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (ICC World Test Championship 2023) का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून तक इंग्लैंड (England) के द ओवल स्टेडियम (The Oval Stadium) में खेला जाना है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी इस महा मुकाबले के लिए लंदन (London) पहुंच चुके हैं और अभी से पूरी टीम ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है.

टीम इंडिया ने लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पिछला टेस्ट 157 रन से जीता था. जबकि ऑस्ट्रेलिया यहां अपना आखिरी टेस्ट 135 रनों से हारा था. इस हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते नजर आएंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथों में रहेगी. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और ऑस्ट्रेलिया पहली बार डब्लूटीसी फाइनल खेलेगी. Virat Kohli Record: डब्ल्यूटीसी के फाइनल में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, ऐसा करते ही बन जाएंगे वर्ल्ड के नंबर वन बल्‍लेबाज

द ओवल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (टेस्ट में)

बता दें कि विराट कोहली से लेकर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल तक सभी ने शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबकी निगाहें इन खिलाड़ियों पर होने वाली हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड के द ओवल में अब तक 14 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ही सभी मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने महज 2 टेस्ट मुकाबलों में ही जीत दर्ज कर पाई हैं. जबकि इंग्लैंड ने 5 मैचों में जीत हसील की है. वहीं इस दौरान 7 मैच ड्रा पर हुए हैं. इस मैदान पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है.

कितनी लंबी बॉउंड्री और कितने फैंस की एंट्री

वॉक्सहॉल एंड और पैविलियन एंड द ओवल स्टेडियम के दो एंड हैं. पिच से बाउंड्री तक की दूरी करीब 67 मीटर ऑनसाइड और 70 मीटर ऑफसाइड है. जबकि वॉक्सहॉल एंड साइड पर 68 मीटर और पैविलियन एंड साइड पर 66 मीटर है. इंग्लैंड का द ओवल ग्राउंड लंदन में स्थित हैं. इस मैदान पर लगभग 27,500 दर्शक फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\