IND vs AUS T20 Series 2023: भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने वाले 13वें कप्तान बने सूर्यकुमार यादव, यहां देखें सभी कप्तानों का प्रदर्शन

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज खेला गया. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) की फाइनल की हार को भुलाते हुए टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) है.

इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 टीम की कमान सौंपी गई है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार टीम इंडिया की कमान संभालने वाले 13वें कप्तान बने हैं. इससे पहले 12 कप्तानों का प्रदर्शन कुछ ऐसा रहा है. Team India: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे तेज 2000 रन, यहां देखें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

पहले मैच में वीरेंद्र सहवाग थे टीम के कप्तान

बता दें कि टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के कप्तान थे. टीम इंडिया ने यह मैच 6 विकेट से जीता था. इस मैच के बाद ही महेंद्र सिंह धोनी को टी20 इंटरनेशनल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 72 मैच खेले हैं और सबसे ज्यादा 41 मुकाबलों में जीत भी दर्ज की है.

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तानों का प्रदर्शन

वीरेंद्र सहवाग: जीत 1, हार 0

महेंद्र सिंह धोनी: जीत 41, हार 28, बेनतीजा 2

सुरेश रैना: जीत 3, हार 0

अजिंक्य रहाणे: जीत 1, हार 1

विराट कोहली: जीत 30, हार 16, टाई 2, बेनतीजा 2

रोहित शर्मा: जीत 39, हार 12

शिखर धवन: जीत 1, हार 2

ऋषभ पंत: जीत 2, हार 2, बेनतीजा 1

हार्दिक पांड्या: जीत 10, हार 5, टाई 1

केएल राहुल: जीत 1

जसप्रीत बुमराह: जीत 2

रुतुराज गायकवाड़: जीत 2, बेनतीजा 1

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 208 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की शानदार पारी खेली.

टीम इंडिया की ओर से रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से तनवीर सांघा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार यानी 26 नवंबर को खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Dharamsala Weather Update: धर्मशाला में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Preview: धर्मशाला स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त