क्रिकेट

IND vs AUS ODI Series: इस खास रिकॉर्ड के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच होगी मैदान में जंग, आंकड़ों पर एक नजर

IND vs AUS ODI Series: टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. टेस्ट की तरफ टीम इंडिया की नजर अब वनडे सीरीज पर होगी.

IND vs AUS ODI Series: इस खास रिकॉर्ड के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच होगी मैदान में जंग, आंकड़ों पर एक नजर
रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) अब खत्म हो गई है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम का भारत दौरा अभी समाप्त नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के खिलाफ अभी 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) और खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 मार्च को होगा. सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उपलब्ध नहीं होंगे, उनकी जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे.

दूसरे और तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा टीम में वापसी करेंगे. इस बीच वनडे सीरीज में जब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामने होंगी तो कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली एक दूसरे से आगे निकलने का पूरा प्रयास करेंगे. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे मैचों में जब भी आमने सामने हुई हैं तो उसमें सबसे ज्यादा रन बनाने का काम टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया है. Shreyas Iyer Injury: कप्तान श्रेयस अय्यर ने बढ़ाई कोलकाता नाइट राइडर्स की परेशानियां, आईपीएल 2023 से हो सकते हैं बाहर

सचिन तेंदुलकर के नाम 71 मैचों की 70 पारियों में 3077 रन दर्ज हैं, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 2208 रन बनाने का काम किया है. इसके लिए रोहित शर्मा अब तक 40 पारियां ले चुके हैं.

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर विराट कोहली हैं. विराट कोहली ने 43 मैचों की 41 पारियों में अब तक 2083 रन बनाए हैं. यानी विराट कोहली को रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने के लिए केवल 125 रनों की आवश्यकता है. इस समय विराट कोहली जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, वनडे में उनके लिए 126 रन बनाना कोई बहुत बड़ा काम नहीं है. इस सीरीज में रोहित शर्मा को दो मैच मिलेंगे और विराट कोहली को तीन मैच मिलेंगे.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 55 मैचों की 48 पारियों में 1660 रन बनाए थे. यानी महेंद्र सिंह धोनी इन सभी से बहुत पीछे हैं. इसके बाद नंबर आता है शिखर धवन का जिन्होंने 30 मैचों की 29 पारियों में 1265 रन बनाए हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को पीछे कर पाएंगे, इसके बारे में नहीं सोचा जा सकता, जो इन दोनों से काफी आगे चल रहे हैं, लेकिन फासला काफी कम करने का तो मौका दोनों खिलाड़ियों के पास होगा ही.  देखना होगा कि वनडे सीरीज में टीम इंडिया के ये दोनों खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2023 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).