IND vs AUS, Border-Gavaskar Trophy 2024-25: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय गेंदबाजों का कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन, इन धुरंधरों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
अब सीरीज का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में फिर से बढ़त बनाना चाहेगी. मेलबर्न के मैदान पर कई ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिनका प्रदर्शन कमाल का रहा है. इस मैदान पर भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th Test Melbourne Stats: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट मैच ड्रा पर समाप्त हुआ. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. IND vs AUS, Border-Gavaskar Trophy 2024-25: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय बल्लेबाजों का कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन, इन धुरंधरों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
अब सीरीज का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में फिर से बढ़त बनाना चाहेगी. मेलबर्न के मैदान पर कई ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिनका प्रदर्शन कमाल का रहा है. इस मैदान पर भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
मेलबर्न में इन भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर:
जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले: इस लिस्ट में पहले पायदान पर संयुक्त रूप से जसप्रीत बुमराह और पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले हैं. दोनों गेंदबाजों ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 15-15 विकेट लिए हैं. इस मैदान पर जसप्रीत बुमराह ने 2 मैच की 4 पारियों में 13.06 की उम्दा औसत के साथ ये विकेट झटके हैं. इस दौरान जसप्रीत बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/33 का रहा है. अनिल कुंबले ने 3 मैच की 6 पारियों में 37 की औसत से ये विकेट झटके हैं. अनिल कुंबले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/176 का रहा है.
आर अश्विन और कपिल देव: इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी संयुक्त रूप से 2 गेंदबाज हैं. ये गेंदबाज आर अश्विन और कपिल देव हैं. दोनों गेंदबाजों ने इस मैदान पर 14-14 विकेट लिए हैं. आर अश्विन ने 3 मैच की 6 पारियों में 32.57 की औसत से ये विकेट झटके हैं. आर अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/35 का रहा है. कपिल देव ने 20.50 की औसत से 14 विकेट अपने नाम किए हैं. कपिल देव ने 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिए है. कपिल देव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/28 का रहा है.
उमेश यादव: टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज उमेश यादव लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उमेश यादव ने साल 2011 में इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट खेला था. अभी उमेश यादव टीम से बाहर चल रहे हैं. उमेश यादव ने 3 मैच की 6 पारियों में 33.76 की औसत से 13 विकेट झटके थे. उमेश यादव 1 बार 4 विकेट हॉल लेने में भी सफल रहे थे. उमेश यादव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/70 का रहा था. उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 10 टेस्ट खेले हैं और 31 विकेट झटके हैं.
भागवत चंद्रशेखर और जहीर खान: टीम इंडिया के 2 पूर्व दिग्गज गेंदबाज भागवत चंद्रशेखर और जहीर खान इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. दोनों गेंदबाजों ने यहां 12-12 विकेट लिए थे. इस मैदान पर भागवत चंद्रशेखर ने 2 मैच की 3 पारियों में 11.58 की औसत के साथ ये विकेट झटके थे. भागवत चंद्रशेखर ने 2 बार 5 विकेट हॉल लिए थे. भागवत चंद्रशेखर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/52 का रहा था. जहीर खान ने 3 मैच की 5 पारियों में ये विकेट अपने नाम किए थे. जहीर खान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/77 का रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

