IND vs AUS 5th Test 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
Jasprit Bumrah (Photo: BCCI/X)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर- गवास्कर ट्राफी की 5वां और आखिरी मुकाबला 3 जनवरी(शुक्रवार) से सिडनी(Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड(Sydney Cricket Ground) में खेला गया. पांचवें और अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज का अंत किया. तीसरे दिन के दूसरे सत्र में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 162 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे यह मुकाबला रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ. जसप्रीत बुमराह ने 5 टेस्ट की 9 पारियों में 13.06 की औसत के साथ सर्वाधिक 32 विकेट चटकाए. उन्होंने 3 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए. वह चोट के कारण सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के हाथों सीरीज हार कर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर! दक्षिण अफ्रीका से फाइनल में भिड़ेंगे कंगारू, देखें डब्ल्यूटीसी फाइनल पॉइंट टेबल

जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द सीरीज