IND vs AUS 2nd Test: टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा ने किया अनोखा कारनामा, इस मामले में तोड़ा रविचंद्रन अश्विन का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में कहर बरपा कर अपने नाम सबसे तेज गति से पारी में 7 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं. ये जडेजा का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 (Border-Gavaskar Trophy 2023) का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर (Nagpur) में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 31.1 ओवर में महज 113 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने 115 रनों का लक्ष्य रखा हैं. टीम इंडिया को ओर से रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके.

चोट से उबरकर टीम इंडिया में वापसी करने वाले दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से जमकर कोहराम मचा रहे हैं. नागपुर टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट और पचासा जड़कर टीम इंडिया की जीत के हीरो बने रविंद्र जडेजा ने दिल्ली में भी अपना धमाकेदार प्रदर्शन को जारी रखा हैं. दूसरे टेस्ट में बल्ले से जडेजा बड़ी पारी तो नहीं खेल सके लेकिन गेंदबाजी में एक बार फिर कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलिया को हार के मोड़ पर ला खड़ा कर दिया हैं. IND vs AUS 2nd Test Day 3 Live Score Updates: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

सबसे तेजी गति से पारी में 7 विकेट, करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में दिग्गज आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कोहराम मचाया कि एक सेसन में ऑस्ट्रेलिया टीम महज 52 रन जोड़कर 9 विकेट गंवा दिए. रविंद्र जडेजा ने 42 रन देकर 7 विकेट झटके और टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया. इसके साथ ही रविंद्र जडेजा ने सबसे तेजी से पारी में सात विकेट लेने का रविचंद्रन अश्विन का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं. रविंद्र जडेजा ने महज 12.1 ओवर यानी 73 गेंद में 42 रन देकर 7 विकेट अपने नाम दर्ज किए. साल 2016 में आर अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 13.5 ओवर में 7 विकेट चटकाए थे.

टीम इंडिया के लिए सबसे तेजी से पारी में 7 विकेट

साल 2023: 12.1 ओवर-रविंद्र जडेजा बनाम ऑस्ट्रेलिया

साल 2016: 3.5 ओवर-रविचंद्रन अश्विन बनाम न्यूजीलैंड

साल 1988: 15.2 ओवर-नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज

साल 2005: 15.2 ओवर-इरफान पठान बनाम जिंबाब्वे

साल 2004: 17.3 ओवप-अनिल कुंबले-बनाम ऑस्ट्रेलिया

 

बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रविंद्र जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचा रहे हैं. नागपुर में पहले टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने 81 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे. वहीं दिल्ली में दूसरी पारी में विकेटों का सत्ता जड़कर मैच में 110 रन देकर 10 विकेट जडेजा ने अपने नाम कर लिए हैं. जडेजा के नाम सीरीज में 11.24 के औसत से कुल 17 विकेट हो गए हैं जो कि सबसे ज्यादा है. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आर अश्विन हैं. अश्विन के खाते में 13.93 के औसत से 14 विकेट आए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड