क्रिकेट

IND vs AUS 2nd Test 2020-21: कप्तान अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा की शानदार पारी, टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए 326 रन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने 115.1 ओवर की बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 326 रन बनाए हैं. पहली पारी के आधार पर टीम को मेजबान टीम के खिलाफ 131 रनों की बढ़त हासिल हुई है. टीम के लिए पहली पारी में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 112 रन की शतकीय पारी खेली.

IND vs AUS 2nd Test 2020-21: कप्तान अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा की शानदार पारी, टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए 326 रन
अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: BCCI)

IND vs AUS 2nd Test Match 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने 115.1 ओवर की बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 326 रन बनाए हैं. पहली पारी के आधार पर टीम को मेजबान टीम के खिलाफ 131 रनों की बढ़त हासिल हुई है. टीम के लिए पहली पारी में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 112 रन की शतकीय पारी खेली. रहाणे ने अपनी इस शानदार शतकीय पारी के दौरान 223 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए. टेस्ट क्रिकेट में रहाणे का यह 12वां शतक रहा.

मेलबॉर्न में रहाणे के अलावा टीम के लिए पहली पारी में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 65 गेंद में आठ चौके की मदद से 45, मयंक अग्रवाल ने छह गेंद में शून्य, चेतेश्वर पुजारा ने 70 गेंद में एक चौका की मदद से 17, हनुमा विहारी ने 66 गेंद में दो चौके की मदद से 21, विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने 40 गेंद में तीन चौके की मदद से 29, रवींद्र जडेजा ने 159 गेंद में तीन चौके की मदद से 57, रविचंद्रन अश्विन ने 42 गेंद में 14, उमेश यादव ने 19 गेंद में एक चौका की मदद से नौ, जसप्रीत बुमराह ने एक गेंद में शून्य और मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में बतौर कप्तान इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं टेस्ट शतक

मेजबान टीम के लिए पहली पारी में तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने तीन सफलता प्राप्त की. स्टार्क ने मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया. स्टार्क के अलावा टीम के लिए नाथन लॉयन ने भी तीन विकेट चटकाए. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा टीम के लिए पैट कमिंस ने दो और जोश हेजलवुड ने एक सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 06:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).