क्रिकेट

Ind vs Aus 2nd T20 2020: सिडनी में विराट कोहली ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दुसरे T20 मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि 1.40 बजे किया जाएगा.

Ind vs Aus 2nd T20 2020: सिडनी में विराट कोहली ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
विराट कोहली (Photo Credits: PTI)

Ind vs Aus 2nd T20 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेले जा रहे दुसरे T20 मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि 1.40 बजे किया जाएगा. आज के मुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां विराट कोहली के हाथों में है, वहीं मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई विकेटकीपर खिलाड़ी मैथ्यू वेड (Matthew Wade) कर रहे हैं.

बात करें इस सीरीज के पहले मुकाबले के बारे में तो भारतीय टीम ने मेजबान टीम को ओवल (Oval) में 11 रनों से शिकस्त दी थी. इस मुकाबले में भारत द्वारा दिए गए 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी. टीम के लिए कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने 26 गेंद में 35 रन की सर्वाधिक पारी खेली. फिंच ने अपनी इस पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st T20 2020: हार्दिक पांड्या ने पहले T20 मुकाबले में मिली जीत के बाद इन स्टार खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर

वहीं भारत के लिए पहले T20 मुकाबल में तेज गेंदबाज टी.नटराजन और युजवेंद्र चहल ने क्रमशः तीन-तीन सफलता प्राप्त की. नटराजन ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 30 रन खर्च करते हुए डी आर्की शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क को पवेलियन लौटाया. वहीं चहल ने अपने कोटे में 25 रन देते हुए कप्तान एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड को आउट किया. टीम इंडिया के लिए इन खिलाड़ियों के अलावा दीपक चाहर ने एक सफलता प्राप्त की.

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: शिखर धवन, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल और टी नटराजन.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus T20 2020: परिवार में बीमारी के कारण भारत के खिलाफ अंतिम दो T20 मैचों मे नहीं खेल पाएंगे मिशेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया: डी आर्की शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर और कप्तान), स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मोजेस हेनरिक्स, मार्कस स्टोइनिस, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, एंड्रयू टाई, मिशेल स्वेप्सन और एडम जंपा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).