IND vs AFG 1st T20 Pitch Report: आज होगा टीम इंडिया और अफगानिस्थान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मोहाली में किसे मिलेगी मदद? जानें पिच रिपोर्ट

बता दें कि टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच अभी तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. अफगानिस्तानी की टीम अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं जीत सकी है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का अफगानिस्तान के खिलाफ पलड़ा भारी है.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच आज यानी 11 जनवरी से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला कल मोहाली (Mohali) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की टी20 टीम में वापसी हुई हैं. रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई हैं. Rohit Sharma Record: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में एमएस धोनी को छोड़ देंगे पीछे

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. चोटिल होने की वजह से स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. अफगानिस्तान सीरीज से नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई है. ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज तकरीबन 14 महीने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आयेंगे. रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे.

पिच रिपोर्ट

मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है. इस पिच पर थोड़ी घास भी नजर आती है. यहां तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है. मैच के शुरू में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती है जिससे बल्लेबाजों को दिक्कत होती है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे बल्लेबाज फिर जमकर रन बनाते हैं. इस मैदान पर टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2009 हाईएस्ट स्कोर 211 रन बनाया हैं. इस ग्राउंड पर अभी तक 4 पारियों में 200 प्लस स्कोर बना है. इस मैदान पर 6 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से चार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बता दें कि टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच अभी तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. अफगानिस्तानी की टीम अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं जीत सकी है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का अफगानिस्तान के खिलाफ पलड़ा भारी है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड