क्रिकेट

IND Beat SA: केपटाउन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर 1-1 से बराबरी पर समाप्त की सीरीज; ये बने रिकॉर्ड्स

बता दें कि टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का यह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में छठा 5 विकेट हॉल (टेस्ट में) है. जसप्रीत बुमराह SENA देशों में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल वाले भारतीय गेंदबाज बने हैं. जसप्रीत बुमराह ने इस मामले में भगवत चंद्रशेखर और जहीर खान की बराबरी की है.

IND Beat SA: केपटाउन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर 1-1 से बराबरी पर समाप्त की सीरीज; ये बने रिकॉर्ड्स
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आखिरी मुकाबला केप टाउन (Cape Town) के न्यूलैंड्स मैदान (Newlands Stadium) पर खेला गया. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली हैं. दो ही दिन में दूसरा टेस्ट खत्म हो गया. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. IND Beat SA: टीम इंडिया ने केपटाउन में रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराने वाला एशिया का पहला देश बना भारत

टीम इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत

पहली पारी में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 23.2 ओवर में महज 55 रन बनाकर सिमट गई. वहीं, पहली पारी में टीम इंडिया 34.5 ओवर में 153 रन बनाकर आलआउट हो गई. दूसरी पारी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 36.5 ओवर में महज 176 रन बनाकर सिमट गई. दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

केपटाउन में टेस्ट जीतने वाला पहला एशियाई देश बना भारत

टीम इंडिया ने केपटाउन में इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट में सात विकेट से धूल चटाई. इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दरअसल, केपटाउन में साउथ अफ्रीका को टेस्ट मैच हराने वाला भारत एशिया का पहला देश बन गया है. वहीं टीम इंडिया ने 31 साल के इतिहास में पहली बार केपटाउन में शानदार जीत दर्ज की है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने यहां 6 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें से 4 मैच में टीम को हार मिली थी और 2 मैच ड्रॉ रहे थे.

मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में चटकाए थे 6 विकेट

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज का यह प्रदर्शन (6/15) साउथ अफ्रीका की धरती पर किया गया तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन हो गया है. इससे पहले अफ्रीकी सरजमीं पर शार्दुल ठाकुर ने 61 रन देकर 7 विकेट झटके थे. इसी तरह पूर्व दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी 120 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे. मोहम्मद सिराज अब 23 टेस्ट मैचों में 68 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

पहली पारी में टीम इंडिया के 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले हुए आउट

बता दें कि दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी के दौरान 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. यह टेस्ट इतिहास में केवल दूसरा ऐसा मौका है जब टीम इंडिया के सबसे ज्यादा 6 बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए हो. इससे पहले साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया के 6 बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौटे थे. टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश (3 बार), साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के भी सबसे ज्यादा 6 बल्लेबाज एक टेस्ट पारी में बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं.

पहले दिन दूसरे सबसे ज्यादा विकेट गिरने का बना रिकॉर्ड

दूसरे टेस्ट के पहले दिन 75.1 ओवर का खेल हुआ. इस दौरान दोनों टीमों ने कुल 270 रन बनाए और इस बीच 23 विकेट गिर गए. यह टेस्ट इतिहास में मैच के शुरुआती दिन दूसरे सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड बन गया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1902 में खेले गए मेलबर्न टेस्ट में पहले दिन 25 विकेट गिरे थे.

जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में चटकाए 6 विकेट

टीम इंडिया के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान 13.5 ओवर गेंदबाजी की. इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने 61 रन देते हुए 6 विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत ही साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी पारी में 36.5 ओवर में सिमट गई थी. जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 9वीं बार, पारी में कम से कम 5 विकेट लेने का अनोखा कारनामा किया. अपने टेस्ट करियर में जसप्रीत बुमराह ने अब तक 140 विकेट ले लिए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने हासिल की ये उपलब्धि

इस घातक गेंदबाजी के साथ ही जसप्रीत बुमराह के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया. जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए. इस मामले में जसप्रीत बुमराह ने पूर्व दिग्गज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की बराबरी की. जवागल श्रीनाथ ने 3 बार ही ऐसा अनोखा कारनामा कर चुके हैं. इस लिस्ट में मोहम्मद शमी, एस श्रीसंत और वेंकटेश प्रसाद दूसरे पायदान पर हैं.

इस खास लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह

बता दें कि टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का यह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में छठा 5 विकेट हॉल (टेस्ट में) है. जसप्रीत बुमराह SENA देशों में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल वाले भारतीय गेंदबाज बने हैं. जसप्रीत बुमराह ने इस मामले में भगवत चंद्रशेखर और जहीर खान की बराबरी की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).