IND U19 vs MAL U19, ACC Mens U19 Asia Cup 2025: अंडर 19 एशिया कप में अभिज्ञान कुंडू का 'दोहरा शतक', भारत ने मलेशिया को 315 रन से रौंदकर बनाया रिकॉर्ड

भारत ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' अभिज्ञान कुंडू की शानदार पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 408 रन बनाए। कुंडू ने नाबाद दोहरा शतक लगाया. इसके जवाब में मलेशिया की टीम 32.1 ओवरों में महज 93 रन पर सिमट गई. इससे पहले भारत ने 15 दिसंबर 2016 को मलेशिया के विरुद्ध 235 रन से जीत हासिल की थी.

भारत U19 टीम(Photo Credit: X/@BCCI)

IND U19 vs MAL U19, ACC Mens U19 Asia Cup 2025: भारत ने द सेवेन्स स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए अंडर 19 एशिया कप 2025 के 10वें मुकाबले में मलेशिया को 315 रन से रौंदा. यह अंडर 19 एशिया कप में किसी टीम की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत थी. भारत ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' अभिज्ञान कुंडू की शानदार पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 408 रन बनाए। कुंडू ने नाबाद दोहरा शतक लगाया. इसके जवाब में मलेशिया की टीम 32.1 ओवरों में महज 93 रन पर सिमट गई. इससे पहले भारत ने 15 दिसंबर 2016 को मलेशिया के विरुद्ध 235 रन से जीत हासिल की थी. आईपीएल मिनी ऑक्शन के एक्सीलरेटेड राउंड में इन यूवा खिलाड़ियों पर चला हथौड़ा, जानिए किसको मिला खरिदा, कौन रहे UNSOLD

अंडर 19 एशिया कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है, जिसने 23 जून 2012 को कतर के विरुद्ध 328 रन से मुकाबला अपने नाम किया था. मलेशिया ने दुबई में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारत ने 87 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसमें 50 रन का योगदान वैभव सूर्यवंशी ने दिया.

यहां से अभिज्ञान कुंडू ने वेदांत त्रिवेदी के साथ चौथे विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 296 के स्कोर तक पहुंचा दिया. वेदांत 106 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिज्ञान ने 125 गेंदों में 9 छक्कों और 17 चौकों के साथ 209 रन की नाबाद पारी खेली.

विपक्षी टीम की तरफ से मुहम्मद अकरम ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि एन सथनाकुमारन और जाश्विन कृष्णमूर्ति को 1-1 विकेट हाथ लगा. इसके जवाब में मलेशिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. आलम ये रहा कि इस टीम ने 30 रन तक ही अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से मलेशियाई टीम संभल नहीं सकी और महज 93 रन पर ऑलआउट हो गई. हालांकि, इस बीच हमजा ने 35 रन बनाए, लेकिन टीम को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके.

भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन ने 7 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि उद्धव मोहन ने 2 विकेट हासिल किए. इनके अलावा, किशन कुमार सिंह, खिलन पटेल और कनिष्क चौहान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\