क्रिकेट

IPL 2026 Auction Live Updates: आईपीएल मिनी ऑक्शन के एक्सीलरेटेड राउंड में इन यूवा खिलाड़ियों पर चला हथौड़ा, जानिए किसको मिला खरिदा, कौन रहे UNSOLD

आईपीएल का आगाज हो गया है. IPL 2026 ऑक्शन के एक्सेलेरेटेड ऑक्शन 1 में कई बड़े और चर्चित नामों पर फ्रेंचाइज़ियों ने दिलचस्पी दिखाई, जबकि कुछ खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिल सके

IPL 2026 Auction Live Updates: आईपीएल मिनी ऑक्शन के एक्सीलरेटेड राउंड में इन यूवा खिलाड़ियों पर चला हथौड़ा, जानिए किसको मिला खरिदा, कौन रहे UNSOLD
आईपीएल 2026 नीलामी(Credit: X@IPL)

IPL 2026 Auction Live: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी अबु धाबी में 16 दिसंबर को होने रही हैं.  इस मिनी ऑक्शन में सभी 10 टीमें अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए मजबूत खिलाड़ियों को खरीदने की तैयारी में हैं. मार्च 2026 के दूसरे हफ्ते से शुरू होने वाले IPL सीज़न के लिए कुल 237.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगें, जबकि 77 स्लॉट उपलब्ध हैं. आईपीएल का आगाज हो गया है. IPL 2026 ऑक्शन के एक्सेलेरेटेड ऑक्शन 1 में कई बड़े और चर्चित नामों पर फ्रेंचाइज़ियों ने दिलचस्पी दिखाई, जबकि कुछ खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिल सके. कौन हैं कार्तिक शर्मा? 19 साल के संयुक्त सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, जिन्हें CSK ने IPL 2026 ऑक्शन में 12.40 करोड़ में खरीदा

श्रीलंका के पथुम निसांका को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख के बेस प्राइस से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये में खरीदा, वहीं राहुल त्रिपाठी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस 75 लाख में ही अपने साथ जोड़ा. ऑलराउंडर जेसन होल्डर पर गुजरात टाइटंस ने बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें 7 करोड़ रुपये में खरीदा.

चेन्नई सुपर किंग्स ने मैथ्यू शॉर्ट को 1.50 करोड़ में शामिल किया, जबकि टिम सीफर्ट को केकेआर ने 1.50 करोड़ में खरीदा. वहीं सिद्दीकुल्लाह अटल, सीन एबॉट, माइकल ब्रेसवेल, डैरिल मिचेल, दसुन शनाका, टॉम बैंटन, जोश इंग्लिस और काइल जैमीसन जैसे कई नाम इस राउंड में अनसोल रहे.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इतिहास रचते हुए 19 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा पर 12.40 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई और उन्हें आईपीएल के संयुक्त सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में शामिल कर लिया.

अबू धाबी में IPL 2026 का ऑक्शन चल रहा है और फ्रेंचाइज़ियों की खास नजर भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रही. इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उत्तर प्रदेश के युवा ऑलराउंडर प्रसंथ वीर पर बड़ा दांव खेला. बाएं हाथ के बल्लेबाज और उपयोगी लेफ्ट-आर्म स्पिनर प्रसंथ वीर को CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह IPL इतिहास के संयुक्त सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2025 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).