PAK vs ZIM 3rd T20I 2024 Scorecard: आखिरी टी20 में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दिया 133 रनों की टारगेट, सलमान आगा ने खेली कप्तानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए. पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी पाकिस्तान की टीम इस मैच में प्रभावशाली बल्लेबाजी प्रदर्शन नहीं कर सकी
Zimbabwe National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard: ज़िम्बाब्वें राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला 05 दिसंबर(गुरुवार) को बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए. पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी पाकिस्तान की टीम इस मैच में प्रभावशाली बल्लेबाजी प्रदर्शन नहीं कर सकी. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. यह भी पढ़ें: आखिरी टी20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, जिम्बाब्वे पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 32 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली और टीम को स्थिरता देने की कोशिश की. हालांकि, अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. तैय्यब ताहिर (21 रन), कासिम अकरम (20 रन), और आराफात मिन्हास (22 रन) ने छोटे लेकिन उपयोगी योगदान दिए. अंतिम ओवरों में अब्बास अफरीदी ने 15 रन बनाकर स्कोर को थोड़ा बढ़ाया.
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया. मुजारबानी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि मसाकाद्जा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया. रिचर्ड नगरवा और रयान बर्ल ने भी 1-1 विकेट चटकाए. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान के गेंदबाज वापसी कर पाएंगे या जिम्बाब्वे यह मैच जीतकर सीरीज का अंत शानदार तरीके से करेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2024 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

