क्रिकेट

PAK vs ZIM 3rd T20I 2024 Live Toss Updates: आखिरी टी20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, जिम्बाब्वे पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आखिरी टी20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. जिम्बाब्वे पहले गेंदबाजी करेगी, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान ने 20 टी20 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है.

PAK vs ZIM 3rd T20I 2024 Live Toss Updates: आखिरी टी20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, जिम्बाब्वे पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ज़िम्बाब्वें बनाम पाकिस्तान (Photo: @ZimCricketv/@TheRealPCB)

Zimbabwe National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team: ज़िम्बाब्वें राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला 05 दिसंबर(गुरुवार) को बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जाएगा. आखिरी टी20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. जिम्बाब्वे पहले गेंदबाजी करेगी, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान ने 20 टी20 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है. जिसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. पाकिस्तान ने 20 टी20 मैचों में 18 में जीत दर्ज की है. जबकि जिम्बाब्वे ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं. इसे इतना पता चलता है पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी20 मुकाबले में इन रोमांचक मिनी बैटल्स पर टिकी रहेंगी सबकी नजरें, ये खिलाड़ी बनेंगे एक-दूसरे की चुनौती

पाकिस्तान ने जीता टॉस

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ओमैर यूसुफ, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), तैय्यब ताहिर, कासिम अकरम, अराफात मिन्हास, जहांदाद खान, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, सुफियान मुकीम

ज़िम्बाब्वें राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मासाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, टिनोटेंडा मापोसा

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2024 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).