IPL 2026 Auction Date, Purse And Other Details: आईपीएल मिनी ऑक्शन में 77 खिलाड़ियों पर खर्च होगी 237.55 करोड़, जानिए पर्स, टाइम टेबल, वेन्यू, स्लॉट, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. यह नीलामी संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (IST) से आयोजित की जाएगी, जहां सभी फ्रेंचाइजियां अपने नए संयोजन के साथ उतरेंगी.
IPL 2026 Auction Date, Purse And Other Details: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी बस एक दिन दूर है. अबु धाबी में 16 दिसंबर को होने वाली इस मिनी ऑक्शन में सभी 10 टीमें अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए मजबूत खिलाड़ियों को खरीदने की तैयारी में हैं. मार्च 2026 के दूसरे हफ्ते से शुरू होने वाले IPL सीज़न के लिए कुल 237.55 करोड़ रुपये खर्च किए जा सकते हैं, जबकि 77 स्लॉट उपलब्ध हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मिनी ऑक्शन के इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा पर्स 64.3 करोड़ रुपये लेकर आ रहे हैं. इतनी बड़ी राशि के साथ KKR इस नीलामी का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनेगी. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी 43.4 करोड़ रुपये के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और नीलामी के परिणाम को प्रभावित करे. आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले जानिए सभी टीमों की पूरी स्ट्रेंथ; किसे क्या चाहिए, किन खिलाड़ियों पर लगेगी सबसे बड़ी बोली समेत सारे डिटेल्स
आईपीएल 2026 नीलामी कब और कहां होगा?
बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. यह नीलामी संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (IST) से आयोजित की जाएगी, जहां सभी फ्रेंचाइजियां अपने नए संयोजन के साथ उतरेंगी.
आईपीएल 2026 नीलामी में कितने खिलाड़ी पर लगेगी बोली?
कुल 350 क्रिकेटर नीलामी में जाएंगे, जिनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें 224 अनकैप्ड भारतीय और 18 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो भविष्य में IPL के बड़े सितारे बन सकते हैं.
आईपीएल 2026 नीलामी के लिए टीमों की पर्स
| टीम का नाम | उपलब्ध पर्स (करोड़ में) |
|---|---|
| कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 64.3 |
| चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 43.4 |
| सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 25.5 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 22.95 |
| दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 21.8 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | 16.4 |
| राजस्थान रॉयल्स (RR) | 16.05 |
| गुजरात टाइटंस (GT) | 12.9 |
| पंजाब किंग्स (PBKS) | 11.5 |
| मुंबई इंडियंस (MI) | 2.75 |
| कुल | 237.55 |
आईपीएल 2026 नीलामी के लिए टीमों की खाली स्लॉट
| क्रम | टीम | खाली स्लॉट | विदेशी स्लॉट |
|---|---|---|---|
| 1 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 4 | 2 |
| 2 | मुंबई इंडियंस (MI) | 5 | 1 |
| 3 | गुजरात टाइटंस (GT) | 5 | 4 |
| 4 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 6 | 4 |
| 5 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 8 | 5 |
| 6 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | 8 | 2 |
| 7 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 9 | 4 |
| 8 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 9 | 1 |
| 9 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 10 | 2 |
| 10 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 13 | 6 |
भारत में आईपीएल 2026 नीलामी का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
भारतीय प्रीमियर लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर Star Sports हैं. ऐसे में भारत में दर्शक Star Sports Network के टीवी चैनलों पर IPL 2026 ऑक्शन का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. आईपीएल 2026 नीलामी ऑनलाइन देखने की सुविधा JioHotstar पर उपलब्ध होगी, जो Star Sports की आधिकारिक OTT पार्टनर है. दर्शक JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर IPL 2026 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं, हालांकि यह मुफ्त में उपलब्ध नहीं होगी.