क्रिकेट

NRK vs DD, TNPL 2025 Match Scorecard: तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रेगंस ने नेल्लाई रॉयल किंग्स को 4 विकेट से धोया, हनी सैनी और विमल कुमा ने खेला मैच जिताऊ पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

दिन्दिगुल ड्रैगन्स ने नेल्लई रॉयल किंग्स को 4 विकेट से हराकर अहम जीत दर्ज की. जहां नेल्लई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए. उनकी ओर से एनएस हरीश ने 20 गेंदों में 43 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि सोनू यादव ने 24 गेंदों में 39 रन जोड़े. रविचंद्रन अश्विन और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए

NRK vs DD, TNPL 2025 Match Scorecard: तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रेगंस ने नेल्लाई रॉयल किंग्स को 4 विकेट से धोया, हनी सैनी और विमल कुमा ने खेला मैच जिताऊ पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
Photo Credits: @Asif Hussain-X (formerly Twitter)

Nellai Royal Kings vs Dindigul Dragons Match Scorecard: नेल्लाई रॉयल किंग्स बनाम  डिंडीगुल ड्रेगंस तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 का 24वा मुकाबला 26 जून को तिरुनेल्वेली (Tirunelveli) स्थित इंडियन सीमेंट कंपनी ग्राउंड (Indian Cement Company Ground) में खेला गया. दिन्दिगुल ड्रैगन्स ने नेल्लई रॉयल किंग्स को 4 विकेट से हराकर अहम जीत दर्ज की. जहां नेल्लई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए. उनकी ओर से एनएस हरीश ने 20 गेंदों में 43 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि सोनू यादव ने 24 गेंदों में 39 रन जोड़े. रविचंद्रन अश्विन और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए. तमिलनाडु प्रीमियर लीग में आज खेला जाएगा नेल्लाई रॉयल किंग्स बनाम डिंडीगुल ड्रेगंस का मुकाबला, यहां जानें कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिन्दिगुल ड्रैगन्स की शुरुआत अच्छी रही. सलामी बल्लेबाज विमल कुमार ने 31 गेंदों में 45 रन बनाकर पारी को गति दी. वहीं मिडिल ऑर्डर में मान बाफना ने 28 गेंदों में 38 रन की अहम पारी खेली. लेकिन असली हीरो साबित हुए हनी सैनी, जिन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में 37 रन ठोक दिए और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच को ड्रैगन्स की झोली में डाल दिया। नेल्लई की ओर से रॉकी बी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके.

नेल्लई रॉयल किंग्स बनाम डिंडीगुल ड्रैगन्स के मैच का स्कोरकार्ड

18.4 ओवर में 180 रन बनाकर दिन्दिगुल ड्रैगन्स ने मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया. यह जीत उन्हें अंक तालिका में मजबूती से आगे ले गई है. दूसरी ओर, नेल्लई रॉयल किंग्स को अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है ताकि वे आगे के मुकाबलों में वापसी कर सकें. हनी सैनी की आक्रामक बल्लेबाजी और टीम के संतुलित प्रदर्शन ने इस मैच को बेहद रोमांचक बना दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).