ICC WTC Final Day 3: लंच तक आधे से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी लौटे पवेलियन, Ravindra Jadeja पारी संवारने में जुटे

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां द रोज बाउल में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन लंच तक पहली पारी में सात विकेट पर 211 रन बना लिए हैं. बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर से शुरू हुआ.

रविंद्र जड़ेजा (Photo Credits: ICC)

साउथम्पटन, 20 जून: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां द रोज बाउल में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन लंच तक पहली पारी में सात विकेट पर 211 रन बना लिए हैं. बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर से शुरू हुआ. लंच ब्रेक तक रवींद्र जडेजा 46 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन और इशांत शर्मा छह गेंदों पर दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड की ओर से काइल जैमिसन को तीन विकेट और नील वेगनर ने दो विकेट लिया जबकि टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट को अबतक एक-एक विकेट मिला है.

इससे पहले, तीसरे दिन भारत ने तीन विकेट पर 146 रन से आगे खेलना शुरू किया और कप्तान विराट कोहली ने 44 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 29 रन से पारी आगे बढ़ाई. हालांकि, कोहली ज्यादा देर नहीं टिक सके और जैमिसन ने पगबाधा कर उन्हें आउट किया. कोहली जिन्होंने आज टेस्ट क्रिकेट में 10 साल पूरे किए हैं वह 132 गेंदों पर एक चौके के सहारे 44 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें- ICC WTC Final Day 3: विराट कोहली को काइल जैमिसन ने किया आउट, फैंस बोले 'जैमिसन ने दोखा दे दिया...,देखें सभी फनी मीम्स

नए बल्लेबाज के रूप में उतरे ऋषभ पंत को भी जैमिसन ने अपना शिकार बनाया. पंत ने 22 गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाए। रहाणे ने इसके बाद जिम्मेदारी संभाली और अर्धशतक की ओर बढ़ने लगे लेकिन वेगनर ने पचासा जड़ने से पहले ही रहाणे को आउट कर भारतीय पारी लड़खड़ा दी. रहाणे ने 117 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 49 रन बनाए. इसके बाद साउदी ने रविचंद्रन अश्विन को आउट किया जिन्होंने 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\