ICC Women's World Cup 2025 Semi Final Scenario: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इन तीन टीमों ने बनाई जगह, 2 हुई ऐलिमिनेट, यहां जानें एक स्पॉट के लिए टीम इंडिया समेत 3 टीमों के समीकरण

श्रीलंका की टीम मौजूदा पॉइंट्स टेबल में 6 मैचों में एक जीत, तीन हार और दो बेनतीजा मैचों के बाद चार अंकों के साथ छठे नंबर पर मौजूद है. अब श्रीलंका का सिर्फ एक मैच पाकिस्‍तान से बचा है. श्रीलंका की टीम को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए सबसे पहले पाकिस्‍तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.

भारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC Women's World Cup 2025 Semi Final Scenario: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा हैं. इस टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला आज यानी 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. मंगलवार को टूर्नामेंट का 22वां मुकाबला खेला गया. बारिश से प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को 150 रनों से हराया. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गया है. ये तीनों टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, अब 1 स्पॉट के लिए टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर होगी. श्रीलंका की टीम अभी आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है, लेकिन उसका आगे जाना लगभग नामुमकिन है. यह भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup 2025 Points Table With NRR: पाकिस्तान को हराकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका, देखें महिला विश्व कप का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

टीम इंडिया के समीकरण

टीम इंडिया फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पांच मैचों में दो जीत, तीन हार के बाद चार अंक के साथ चौथे पायदान पर है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल के लिए सीधे क्‍वालीफाई करने के लिए अपने बाकी दोनों मैच न्‍यूजीलैंड और बांग्‍लादेश से जीतने होंगे. वहीं, अगर टीम इंडिया अब एक मैच हार जाती है तो उसे अन्‍य टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा.

न्‍यूजीलैंड का समीकरण

पॉइंट्स टेबल में न्‍यूजीलैंड की टीम पांच मैचों में एक जीत, दो हार और दो बेनतीजा के बाद चार अंकों के साथ पांचवें स्‍थान पर काबिज है. अगर न्‍यूजीलैंड की टीम यहां से अपने दोनों मुकाबले टीम इंडिया और इंग्‍लैंड के खिलाफ जीतती है तो वह सीधे सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी. जबकि एक मैच हारने पर न्‍यूजीलैंड को अन्‍य टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा.

टीम इंडिया और न्‍यूजीलैंड पर निर्भर श्रीलंका

श्रीलंका की टीम मौजूदा पॉइंट्स टेबल में 6 मैचों में एक जीत, तीन हार और दो बेनतीजा मैचों के बाद चार अंकों के साथ छठे नंबर पर मौजूद है. अब श्रीलंका का सिर्फ एक मैच पाकिस्‍तान से बचा है. श्रीलंका की टीम को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए सबसे पहले पाकिस्‍तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. इसके बाद उम्‍मीद करनी होगी कि टीम इंडिया और न्‍यूजीलैंड भी अपने एक-एक मैच बड़े अंतर से हार जाएं.

Share Now

Tags

Australia Australia women's national cricket team bangladesh Bangladesh women's national cricket team England England women's national cricket team ICC Women's World Cup ICC Women's World Cup 2025 ICC Women's World Cup 2025 Points Table ICC Women's World Cup 2025 Semi Final Scenario ICC Women's World Cup Points Table India India women's national cricket team New Zealand New Zealand Women's National Cricket Team Pakistan Pakistan women's national cricket team South Africa South Africa Women’s National Cricket Team Sri Lanka Sri Lanka women's national cricket team women's world cup Women's World Cup 2025 Women's World Cup 2025 Points Table Women's World Cup Points Table आईसीसी महिला विश्व कप आईसीसी महिला विश्व कप 2025 आईसीसी महिला विश्व कप 2025 अंक तालिका आईसीसी महिला विश्व कप अंक तालिका इंग्लैंड इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला विश्व कप महिला विश्व कप 2025 महिला विश्व कप 2025 अंक तालिका महिला विश्व कप अंक तालिका श्रीलंका श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\