IND vs AUS, ICC Women's T20 World Cup 2020 Final Report: भारत को 85 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने हराया, पांचवी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत को 85 रन से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया। आस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा उसने इस बार अपने खिताब का बचाव भी किया है। मेजबान टीम छठी बार फाइनल में पहुंची थी जबकि भारतीय टीम पहली बार फाइनल खेल रही थी.

India vs Australia (Photo CRedits: ICC)

मेलबर्न. मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत को 85 रन से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप (ICC Women's Twenty20 World Cup) खिताब अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम कर लिया है. इसके अलावा उसने इस बार अपने खिताब का बचाव भी किया है. मेजबान टीम छठी बार फाइनल में पहुंची थी जबकि भारतीय टीम (Indian Team) पहली बार फाइनल खेल रही थी.

यहां करीब 80,000 दर्शकों की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया और फिर भारत को पांच गेंद शेष रहते 99 रन पर ढेर कर दिया. यह भी पढ़े-IND vs AUS, ICC Women’s T20 World Cup 2020 Final: भारत की खराब शुरुआत, आधी टीम पवेलियन लौटी

ANI का ट्वीट-

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 19 और रिचा घोष ने 18 जबकि स्मृति मंधाना ने 11 रन बनाए. आस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शट ने चार और जेस नोनासन ने तीन जबकि सोफी मोलिन्यूक्स, डेलिसा किमिंस और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\