ICC Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके, जानें टॉप पर किसका कब्जा
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज है. भारत के लिए इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर है. वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना है.
ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 (ICC Womens T20 World Cup 2026) का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी. इस बार कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों का सामना करेगी. ऐसे में फैंस की नजरें टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. यह भी पढ़ें: IND vs PAK, ICC Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब और कहां खेला जाएगा महामुकाबला
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स करेंगे. 5 जुलाई तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे. भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में शामिल है. कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा जैसे खिलाड़ियों से भारतीय फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं.
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने वाली है. ये टूर्नामेंट 12 टीमों के बीच 5 जुलाई तक खेला जाएगा. इस बार दो ग्रुप में सभी 12 टीमों को बांटा गया है. एक ग्रुप में 6 टीमों को जगह दी गई है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप 1 में मौजूद है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला 14 जून पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया के पास टी20 महिला वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ आगाज करने का मौका होगा.
इस बीच चलिए उन भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं. 3 ऐसे महिला बल्लेबाज हैं, जिनके बल्ले से भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके निकले हैं.
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज है. भारत के लिए इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर है. वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना है.
मिताली राज: टीम इंडिया की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने भारतीय क्रिकेट का बहुत ऊंचाई तक पहुंचाया है. मिताली राज ने भारत के लिए भले ही कोई वर्ल्ड कप नहीं जीता हो लेकिन इंडियन क्रिकेट टीम को जीत की आदत लगाई. मिताली राज ने इंडियन क्रिकेट टीम को अनगिनत स्टार खिलाड़ी दिए. मिताली राज भारत के लिए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं. उन्होंने 2009 से लेकर 2018 तक टी20 वर्ल्ड कप खेला है. इस दौरान उन्होंने 24 मैचों की 23 पारियों में 79 चौके लगाए हैं. मिताली ने टी20 वर्ल्ड कप 726 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 57 रन रहा है.
हरमनप्रीत कौर: टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में मिताली राज के बाद दूसरे नंबर पर हैं. हरमनप्रीत कौर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरी बल्लेबाज हैं. हरमनप्रीत कौर ने 2009 से लेकर 2024 तक कुल 70 चौके महिला टी20 वर्ल्ड कप में लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 39 मैचों की 33 पारियों में 726 रन बनाए हैं. हरमनप्रीत कौर महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 1 शतक और 4 अर्धशतक भी लगा चुकी हैं.
स्मृति मंधाना: टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली तीसरी भारतीय बैटर हैं. स्मृति मंधाना इस लिस्ट में मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के बाद आती हैं. स्मृति मंधाना ने अब तक आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 2014 से लेकर 2024 तक कुल 25 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 65 चौके लगाए हैं. इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 25 पारियों में 4 अर्धशतकों की मदद से 524 रन बनाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2026 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

