ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में इन धुरंधरों ने जड़े हैं सबसे तेज अर्धशतक, यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि टीम इंडिया का पहला मैच 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के साथ हैं. टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल दुबई में 11 नवंबर को होगा. दोनों सेमीफाइनल्‍स पर रिजर्व डे है. खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को रविवार को दुबई में खेला जाएगा.

युवराज सिंह (Photo Credits: Getty Images)

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एक ही ग्रुप में हैं. यूएई में टी20 वर्ल्ड कप के मैच ओमान, अबुधाबी (Abu Dhabi), दुबई (Dubai) और शारजाह (Sharjah) में होंगे. टी20 क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से जाना जाता है. ICC T20 World Cup 2021: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने T20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की चुनी बेहद मजबूत टीम, यहां पढ़ें किन दिग्गजों को मिला मौका

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 5 साल बा्द हो रहा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन साल 2016 में भारत में हुआ था जिसमें वेस्टइंडीज की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी थी. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाज कोहराम बचाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इन बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाए है सबसे तेज अर्धशतक-

युवराज सिंह

पहले टी20 वर्ल्ड कप (2007) में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ ये विस्फोटक पारी खेली थी और इसी पारी के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का कारनामा भी कर दिखाया था. 14 साल से टी20 वर्ल्ड कप में युवराज का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बरकरार है. इस मैच में युवराज ने 12 गेंद पर अर्धशतक लगाया था.

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का भी नाम इस लिस्ट में दर्ज हैं. मैक्सवेल ने साल 2014 में बांग्लादेश में आयोजित टी20 वर्ल्डकप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान उन्होंने 33 गेंद में 74 रन बनाए थे.इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के मारे थे.

स्टीफन मायबर्ग(2014)

युवराज सिंह के बाद टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज नीदरलैंड के स्टीफन मायबर्ग है. स्टीफन मायबर्ग ने साल 2014 में बांग्लादेश में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में 17 गेंद में पचास रन बनाए थे. इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए थे.

बता दें कि टीम इंडिया का पहला मैच 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के साथ हैं. टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल दुबई में 11 नवंबर को होगा. दोनों सेमीफाइनल्‍स पर रिजर्व डे है. खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को रविवार को दुबई में खेला जाएगा.  फाइनल के लिए 15 नवंबर को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी