ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में नई जर्सी में नजर आएगी टीम इंडिया, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप 2 में है, जिसमें पाकिस्तान की टीम भी शामिल है. भारत का पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को मुकाबला होना है. दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी. तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के मुकाबलों 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) ने क्रिकेट के इस महामुकाबले के लिए अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया हैं. टीम इंडिया को इस साल टी20 विश्‍व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. ICC T20 World Cup 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में Team India और West Indies को इंग्लैंड के लिए बताया सबसे बड़ा खतरा

टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया नई जर्सी के साथ मैदान में नजर आएगी। फ़िलहाल टीम इंडिया नेवी-ब्लू पैटर्न को खेल रही है, नई जर्सी की लॉन्चिंग अगले बुधवार यानी 13 अक्टूबर को होगी. जर्सी को भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल स्पोर्ट्स द्वारा लॉन्च किया जाएगा. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैं. जिसमें बीसीसीआई ने लिखा है कि जिस पल का हम सब इंतजार कर रहे हैं! 13 अक्टूबर को हमसे जुड़ें एमपीएल स्पोर्ट के साथ.

इससे पहले साल 2007 से लेकर 2016 तक टीम इंडिया की कमान एमएस धोनी के हाथों में थी. भारत ने 2007 में पाकिस्तान को हराकर इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था. इस बार भी एमएस धोनी बड़ी भूमिका में नजर आएंगे. महेंद्र सिंह धोनी टी20 टीम के मेंटर होंगे.

कोहली के नेतृत्‍व में टीम इंडिया के पास पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का मौका भी होगा. भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप 2 में है, जिसमें पाकिस्तान की टीम भी शामिल है. भारत का पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को मुकाबला होना है. दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी. तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा.

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्‍टूबर से शुरू होगे. पहले राउंड के मुकाबले 17 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड