ICC T20 World Cup 2021: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर खिलाड़ी सबा करीम ने आगामी आईसीसी टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया है. करीम ने अपनी टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को शामिल किया है. वहीं उनकी टीम में युजवेंद्र चहल, पृथ्वी शॉ और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी जगह बनाने में नाकामयाब हुए हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Instagram/deepak_chahar9)

नई दिल्ली, 1 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर खिलाड़ी सबा करीम (Saba Karim) ने आगामी आईसीसी टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20I World Cup 2021) के लिए भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया है. करीम ने अपनी टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को शामिल किया है. वहीं उनकी टीम में युजवेंद्र चहल, पृथ्वी शॉ और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी जगह बनाने में नाकामयाब हुए हैं.

इंडिया न्यूज के साथ स्पेशल बातचीत में पूर्व विकेटकीपर खिलाड़ी ने कहा, 'जो टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने चुनी है उसमें लगभग 17 खिलाड़ी शामिल थे और मैंने अपने टीम की शुरूआत वहीं से की है. जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और इंग्लैंड में होने की वजह से श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाए उन्हें आप टीम से बाहर नहीं रख सकते.'

यह भी पढ़ें- ENG vs IND Test Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ 77 रन बनाते ही इन 3 दिग्गज टेस्ट क्रिकेटरों को पिछले छोड़ देंगे कैप्टन कोहली

सबा करीम ने मौजूदा समय के लगभग सभी भारतीय धुरंधर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन उनकी टीम में युजवेंद्र चहल, पृथ्वी शॉ और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी जगह बनाने में नाकामयाब रहे. करीम ने चहल की जगह युवा खिलाड़ी राहुल चाहर और वाशिंगटन सुंदर को टीम में वरीयता दी है.

T20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए सबा करीम द्वारा चुनी गई भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, थंगरासू नटराजन, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Abhishek Sharma Hospitalised: स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना संदिग्ध, जानें क्या हुआ?

\