ICC T20 World Cup 2021: भारत-पाकिस्तान के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, आंकड़ों में देखें कौन किसपर पलड़ा भारी

2016 टी20 वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान सुपर-10 में भिड़े थे. कोलकाता के ईडन गार्डंस में हुए इस मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई. भारत ने पांचवीं बार पाकिस्तान को हराया. इस बार भी टीम इंडिया का पलड़ा भरी हैं. इस बार भी दोनों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Getty Images)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) का आगाज हो चुका हैं. टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एक ही ग्रुप में हैं. 24 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा.  इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं. दोनों टीमें साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी. ICC T20 World Cup Warm-UP Match: केएल राहुल-ईशान किशन ने इंग्लैंड के छक्के छुड़ाए, टीम इंडिया ने सात विकेट से जीता मुकाबला

आईसीसी ने इस बार विराट कोहली की टीम और बाबर आजम की टीम को सुपर-12 के एक ही ग्रुप में रखा है. दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं. आईसीसी टूर्नामेंट में इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला  हमेशा हाई वोल्टेज का होता हैं. वनडे विश्व कप की तरह टी20 में भी भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर हमेशा भारी ही रहा है.

आंकड़ों पर एक नजर :- 

बता दें कि टी20 विश्व कप में दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने हुईं हैं और हर बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धुल चटाई है. पहली बार भारत और पाकिस्तान 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भिड़े थे. टीम इंडिया ने लीग मैच में पाकिस्तान को बॉल आउट नियम के तहत हराया था. इसके बाद टूर्नामेंट का फाइनल भी दोनों टीमों के बीच ही हुआ था, जिसमें भारत ने 5 रन से जीत दर्ज करते हुए पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था.

इसके बाद भारत और पाकिस्तान 2012 के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में एक-दूसरे से भिड़ीं. इस मैच में पाकिस्तान की टीम 128 रन पर आउट हो गई थी. विराट कोहली ने 61 गेंद में 78 रन की पारी खेलकर टीम को बड़ी आसानी से जीत दिला दी थी. चौथी बार दोनों टीमें 2014 के वर्ल्ड विश्व कप में भिड़े थे. इस बार भी भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.

2016 टी20 वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान सुपर-10 में भिड़े थे. कोलकाता के ईडन गार्डंस में हुए इस मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई. भारत ने पांचवीं बार पाकिस्तान को हराया. इस बार भी टीम इंडिया का पलड़ा भरी हैं. इस बार भी दोनों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड