ICC ODI World Cup: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में इन पांच एक्टिव गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को करेंगे जमकर परेशान, देखें टॉप 5 धुरंधरों की लिस्ट
बता दें कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को जीतने में बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों का योगदान रहता है. वनडे वर्ल्ड कप के 12वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा हैं, लेकिन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में से चार गेंदबाजों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.
मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.
इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. ICC ODI World Cup: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, देखें टॉप 5 धुरंधरों की लिस्ट
आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. 45 दिनों तक चलने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत के 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा.
बता दें कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को जीतने में बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों का योगदान रहता है. वनडे वर्ल्ड कप के 12वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा हैं, लेकिन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में से चार गेंदबाजों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.
एक्टिव गेंदबाजों ने वनडे वर्ल्ड कप में चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
मिचेल स्टार्क: इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम सबसे ऊपर है. साल 2015 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने वाले मिचेल स्टार्क ने टूर्नामेंट के महज दो सीजन में खेले 18 मैचों में 4.64 की इकॉनमी से 49 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान मिचेल स्टार्क पिछले दोनों सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंद रहे हैं.
ट्रेंट बोल्ट: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड का दर्ज हैं. साल 2015 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने वाले ट्रेंट बोल्ट ने टूर्नामेंट के महज दो सीजन में खेले 19 मैचों में 4.61 की इकॉनमी से 39 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान ट्रेंट बोल्ट ने एक बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया है.
टिम साउदी: इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी हैं. टिम साउदी ने अपना पहला वर्ल्ड कप साल 2011 में खेला था. जिसके बाद से तीन सीजन में खेले 18 मैचों में टिम साउदी ने 5.26 की इकॉनमी से 34 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान टिम साउदी ने एक बार फाइव विकेट हॉल लिया है. जहां टिम साउदी ने इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट चटकाए थे.
शाकिब अल हसन: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन मौजूद हैं. साल 2007 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने वाले शाकिब अल हसन ने इस टूर्नामेंट के चार सीजन में खेले 29 मैचों में 5.11 की इकॉनमी से 34 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान शाकिब अल हसन ने एक बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.
मोहम्मद शमी: इस लिस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पांचवें नंबर पर मौजूद है. साल 2015 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने वाले मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप के दो सीजन में 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान शमी ने 5.06 की इकॉनमी से 31 विकेट हासिल किए हैं. मोहम्मद शमी ने एक बार फाइव विकेट हॉल लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

