ICC ODI World Cup 2023: इस मामले में शुभमन गिल ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, आगामी वर्ल्ड कप में छोड़ सकते हैं पीछे

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में नजर आ रहे है. शुभमन गिल ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली हैं. जिसे वो वर्ल्ड कप में तोड़ भी सकते हैं.

शुभमन गिल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. Shadab Khan Meet Sanju Samson: ICC विश्व कप से पहले एक कार्यक्रम में संजू सैमसन से मिले शादाब खान, देखें वायरल Photo

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. 45 दिनों तक चलने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत के 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने से पहले टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. शुभमन गिल का वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है. लेकिन वर्ल्ड कप से पहले गिल ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड में पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है.

बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलीया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली, जिसमें शुभमन गिल ‘प्लेयर ऑफ सीरीज़’ रहे. यह शुभमन गिल का चौथा प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का अवॉर्ड था. वहीं टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी 25 साल की उम्र से पहले 4 प्लेयर ऑफ दी सीरीज़ के खिताब जीते थे. अब शुभमन गिल ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है.

वनडे वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर को छोड़ सकते हैं पीछे

25 साल की उम्र से पहले सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज़ जीतने के मामले में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के माध्यम से सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं. वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन शुभमन गिल 25 साल के होने से पहले सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज़ जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर बन सकते हैं.

पिछली पांच वनडे पारियों में लगा चुके हैं 2 शतक

बता दें कि युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी पिछली पांच पारियों में 2 शतक और 1 अर्धशतक ठोक चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में शुभमन गिल के बल्ले से 104 रनों की पारी निकली थी. वहीं सीरीज़ के पहले मुकाबले में शुभमन गिल ने 74 रन बनाए थे. इसके अलावा एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मुकाबलों में शुभमन गिल ने 121 रन की शानदार पारी खेली थीं. शुभमन गिल ने पिछली पांच पारियों में क्रमश: 19, 121, 27*, 74 और 104 रन बनाए हैं.

अब तक ऐसा रहा वनडे करियर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अपने करियर में 35 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने 66.10 की औसत से 1917 रन बना लिए हैं. इस दौरान शुभमन गिल ने 1 दोहरे शतक सहित 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाया हैं, जिसमें गिल का हाई स्कोर 208 रन रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Preview: आज जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Streaming In India: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\