ICC CWC IND vs NZ Semi Final: टीम इंडिया की जीत लिए वाराणसी के काल भैरव मंदिर में हुई विशेष पूजा
क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाबा काल भैरव मंदिर में मंदिर के पुजारियों ने टीम इंडिया को बुरी नजर से बचाने के लिए झाड़-फूंक किया और विशेष पूजा की. इस दौरान पुजारियों सहित क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा, टीम इंडिया का पोस्टर, बैनर, फूल-माला और बाबा काल भैरव की तस्वीरें भी ले रखी थी.
वाराणसी. क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाबा काल भैरव मंदिर में मंदिर के पुजारियों ने टीम इंडिया को बुरी नजर से बचाने के लिए झाड़-फूंक किया और विशेष पूजा की. इस दौरान पुजारियों सहित क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा, टीम इंडिया का पोस्टर, बैनर, फूल-माला और बाबा काल भैरव की तस्वीरें भी ले रखी थी. काल भैरव मंदिर के पुजारियों ने सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल की पहल पर सबसे पहले टीम इंडिया के लिए नवग्रह पूजन और सर्वसिद्घि कामना की। इसके बाद भैरव आष्टक मंत्र के साथ ही अन्य मंत्रों का जाप करके न केवल सेमीफाइनल, बल्कि फाइनल में भी जीत की कामना की.
इस मौके पर पूरा मंदिर मंत्रोचार के साथ गुंजायमान हो उठा. विशेष पूजन के बाद काल भैरव के पुजारियों ने टीम इंडिया के बैनर पर बने मुख्य प्लेयर को दंड से झाड़-फूक भी किया, ताकि बुरी नजर और दुख बाधा से मुक्ति मिल सके. यह भी पढ़े-ICC CWC 2019 IND vs NZ: विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा- फिर से विलियमसन का विकेट लेने की योजना नहीं
मंदिर में काल भैरव गर्भ गृह के बाहर खड़े होकर भी बाबा काल भैरव की जय जयकार के साथ ही टीम इंडिया के लिए चीयर भी किया गया. काल भैरव मंदिर के पुजारियों ने विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया को वाराणसी काल भैरव मंदिर में आकर दर्शन का भी निमंत्रण दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2019 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

