ICC Cricket World Cup 2019: युजवेंद्र चहल ने कहा- विकेट से ज्यादा मुझे अपनी क्षमता पर भरोसा है

इंग्लैंड में जारी आईसीसी क्रिकेट विश्व शुरू होने से पहले इस बात की काफी चर्चा की गई थी कि वहां की विकेट कैसी होगी. विश्व कप शुरू होने के बाद पिछले कुछ मैचों में देखा गया है कि विकेट ज्यादा टर्न नहीं हो रही है.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: IANS)

ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड में जारी  शुरू होने से पहले इस बात की काफी चर्चा की गई थी कि वहां की विकेट कैसी होगी. विश्व कप शुरू होने के बाद पिछले कुछ मैचों में देखा गया है कि विकेट ज्यादा टर्न नहीं हो रही है. इस बीच, भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने साफ कर दिया है कि विकेट चाहे कैसी भी हो, इससे ज्यादा उन्हें खुद की क्षमता पर भरोसा है. चहल ने इंग्लैंड रवाना होने से पूर्व आईएएनएस से बातचीत में कहा था, "विश्व कप से पहले इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज के दौरान वहां पर स्पिनरों के लिए थोड़ी सी टर्न थी. लेकिन अब सबकुछ वहां की परिस्थितियों पर निर्भर करता है."

उन्होंने कहा, "मैं सपाट विकेट पर गेंदबाजी करना पसंद करता हूं, जिसमें थोड़ी उछाल होती है. मैं ऐसी विकेट में विश्वास नहीं करता, जिससे थोड़ी मदद मिलने की संभावना हो." विश्व कप में भारत को खिताब के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. चहल के अनुसार भारतीय टीम दावेदार से ज्यादा 'मजबूत' है. चहल ने कहा, " यह एक बड़ा टूर्नामेंट है. अगर आप देखे तों जिस तरह से हमने पिछले कुछ समय से क्रिकेट खेला है, उसे देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि यह एक मजबूत टीम है. ईमानदार से कहूं तो भारत के अलावा कुछ अन्य टीमें भी अच्छी है, लेकिन यह सबकुछ इस चीज पर निर्भर करता है कि उस दिन हम कैसा खेलते हैं."

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप में घर से प्रिंटेड टिकट ला सकते हैं दर्शक

भारतीय स्पिनर ने कहा कि विदेशी धरती पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद से ही उन्होंने विश्व कप में भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा, "शतरंज से क्रिकेट के मैदान में उतरना एक सपने की तरह था. जब भी मैं टीवी भारत को विश्व खेलते देखता तो मैं भी सोचता था कि मैं भी एक दिन इस टीम का हिस्सा बनूंगा. 2017 के बाद मैं नियमित रूप से टीम के साथ खेलने लगा." चहल ने कहा, "शानदार प्रदर्शन के बाद मैं विश्व कप में खेलने के बारे में सोचने लगा. अब जाकर मुझे यह अहसास हुआ है कि मेरा सपना पूरा हो गया. घर के बाहर अच्छा प्रदर्शन करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है."

Share Now

संबंधित खबरें

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे के बाद ये धुरंधर भारतीय क्रिकेटर भी जल्द कह सकते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट