विराट कोहली पर ICC ने लगाया जुर्माना, अफगानिस्तान से कल खेले गए मैच के दौरान की थी ये गलती

इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पर जुर्माना लगाया है. आईसीसी का कहना है कि कोहली ने कल अफगानिस्तान के साथ हुए मैच में बहुत अधिक अनावश्यक अपील की. इस वजह से कप्तान विराट कोहली पर उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

विराट कोहली (Photo Credits: IANS)

World Cup 2019: इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पर जुर्माना लगाया है. आईसीसी (ICC) का कहना है कि कोहली ने कल अफगानिस्तान (Afghanistan) के साथ हुए मैच में बहुत अधिक अनावश्यक अपील की. इस वजह से कप्तान विराट कोहली पर उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

आईसीसी ने आज एक बयान जारी कर कहा कोहली को आचार संहिता के उल्लंघन का लेबल-1 का दोषी पाया गया है. जो कि "अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अत्यधिक अपील" से संबंधित है. आईसीसी के बयान के मुताबिक कोहली ने अफगान पारी के 29वें ओवर में अम्पायर अलीम डार के पास जाकर आक्रामक और गलत तरीके से पदबाधा की अपील की थी. हालांकि भारत के स्टार खिलाड़ी ने अपनी गलती मान ली है और जुर्माना भी स्वीकार कर लिया है.

आईसीसी ने कहा है कि अब इस मामलें की आगे की सुनवाई नहीं की जाएगी. हालांकि आईसीसी ने इस घटना को लेकर कोहली के खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है. सितंबर 2016 में रिवाइज्ड कोड के लागू होने के बाद से कोहली की यह दूसरी गलती है. कोहली के खाते में अब दो डीमेरिट अंक हैं. इससे पहले उन्हें एक अंक जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए टेस्ट मैच के दौरान दिया गया था.

यह भी पढ़े- India vs Afghanistan: शानदार गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह को मिला मैन ऑफ द मैच

गौरतलब हो कि शनिवार को साउथम्पटन में हुए अफगानिस्तान से मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की. भारत ने रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को 11 रन से मात दी. जीत के लिए 225 रन के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान ने शानदार मुकाबला करते हुए 49 ओवर और पांच गेंद में 213 रन बनाए. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत की यह चौथी जीत है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

RCB vs SRH, IPL 2026 Match Stats And Preview: पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू