ICC Cricket World Cup 2019: मयंक अग्रवाल को कोहली-शास्त्री की वजह से मिली टीम में जगह

चोट के कारण ऑलराउंडर विजय शंकर के आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर होने और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किए जाने ने सभी को हैरानी में डाल दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि सलामी बल्लेबाज मयंक के टीम में शामिल होने से लोकेश राहुल को दोबारा मध्यक्रम में भेजा सकता है जिससे टीम का संतुलन और बेहतर होगा.

मयंक अग्रवाल (Photo: Getty)

बर्मिघम : चोट के कारण ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) के आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर होने और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किए जाने ने सभी को हैरानी में डाल दिया है. एम.एस.के प्रसाद के नेतृत्व में चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करते समय अंबाती रायडू को रिसर्व बल्लेबाज के रूप में चुना था, लेकिन उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टूर्नामेंट में खेलने के लिए इंग्लैंड बुलाया गया ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरी मिनट चयनकर्ताओं ने अपना निर्णय क्यों बदला.

आईएएनएस को एक सूत्र ने बताया कि रायडू की बजाय मयंक को टीम में शामिल करने का निर्णय पांच सदस्यीय चयन समिति ने नहीं टीम प्रबंधन ने लिया. सूत्र ने कहा, "टीम प्रबंधन ने साफ कर दिया था कि वे चोटिल शंकर की जगह मयंक को टीम में शामिल करना चाहते हैं. चयनकार्ताओं का इस पर चर्चा करने का कोई सवाल ही नहीं था."

यह भी पढ़ें : ICC world Cup 2019: भारतीय टीम को लगा एक और बड़ा झटका, ऑलराउंडर विजय शंकर हुए वर्ल्ड कप से बाहर

ऐसा माना जा रहा है कि सलामी बल्लेबाज मयंक के टीम में शामिल होने से लोकेश राहुल को दोबारा मध्यक्रम में भेजा सकता है जिससे टीम का संतुलन और बेहतर होगा. हालांकि, सूत्र ने बताया कि इंडिया-ए के लिए मयंक के दमदार प्रदर्शन ने उन्हें विश्व कप का टिकट दिलाया.

सूत्र ने कहा, "अगर आप 'ए' टीम के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में मयंक का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने चार पारियों में दो शतक के साथ 287 रन बनाए. लेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में आप उनके 151 रन को नहीं भूल सकते. वह सीरीज भी जून और जुलाई में खेली गई थी. आम धारणा यही है कि वह बहुमुखी हैं और किसी भी परिस्थिति के अनुकूल हो सकते हैं." भारतीय टीम शनिवार को श्रीलंका का सामना करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Beat Chennai, TATA IPL 2025 38th Match Scorecard: वानखेड़े में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का गरजा बल्ला, सीएसके को 9 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का चौका; यहां देखें MI बनाम CSK मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, TATA IPL 2025 38th Match 1st Inning Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 177 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा और शिवम दुबे ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kolkata Beat Chennai, TATA IPL 2025 25th Match Scorecard: चेपॉक में कोलकाता ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा, सुनील नारायण ने किया धमाकेदार प्रदर्शन; यहां देखें CSK बनाम KKR मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs KKR, TATA IPL 2025 25th 1st Inning Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया अबतक का सबसे छोटा स्कोर, कोलकाता नाइट राइडर्स गेंदबाजों ने महज 103 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\