क्रिकेट

MI vs CSK, TATA IPL 2025 38th Match 1st Inning Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 177 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा और शिवम दुबे ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और 16 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद शेख रशीद और डेब्यूटेंट आयुष म्हात्रे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 55 रन के पार लेकर गए.

MI vs CSK, TATA IPL 2025 38th Match 1st Inning Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 177 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा और शिवम दुबे ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
रवीन्द्र जड़ेजा और शिवम दुबे (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, TATA IPL 2025 38th Match 1st Inning Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) में आज भी दो मुकाबले खेले जाएंगे. दिन का दूसरा और टूर्नामेंट का 38वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की थी, तो चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था. इस हिसाब से दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एमएस धोनी (MS Dhoni) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड Live

इस सीजन एक बार फिर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आपस में भीड़ने के लिए तैयार हैं. पिछले मैच में जब दोनों भिड़ी थी तब चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी थी. दोनों टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं, और दोनों टीमों के बीच मुकाबले को सबसे बड़ी राइवलरी माना जाता है. बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी के बीच भिड़ंत हो रहीं हैं.सीएसके ने इस सीजन में अबतक महज दो मुकाबले जीते हुए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस को तीन मुकाबलों में जीत मिली है.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और 16 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद शेख रशीद और डेब्यूटेंट आयुष म्हात्रे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 55 रन के पार लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 176 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 53 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. रवींद्र जडेजा के अलावा शिवम दुबे ने 50 रन बनाए.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को स्टार युवा गेंदबाज अश्वनी कुमार ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के अलावा अश्वनी कुमार, दीपक चहर और मिशेल सैंटनर ने एक-एक विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 177 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी: 176/5, 20 ओवर (शेख रशीद 19 रन, रचिन रवींद्र 5 रन, आयुष म्हात्रे 32 रन, रवींद्र जड़ेजा नाबाद 53 रन, शिवम दुबे 50 रन, एमएस धोनी 4 रन और जेमी ओवरटन नाबाद 4 रन.)

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (जसप्रीत बुमराह 2 विकेट, अश्वनी कुमार 1 विकेट, दीपक चहर 1 विकेट और मिशेल सैंटनर 1 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).