ICC Cricket World Cup 2019: हाशिम अमला आज तोड़ सकते हैं विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

गुरुवार को अपना 175 वां एकदिवसीय मैच खेलने वाले अमला 8000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बनने से सिर्फ 90 रन दूर हैं. वर्तमान में रिकॉर्ड कोहली के पास है, जिन्होंने वहां पहुंचने के लिए 183 मैचों का समय लिया.

दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज हाशिम आमला (Photo Credits: Getty Images)

आज से ICC Cricket World Cup 2019 का आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड होगा. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला के पास भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. गुरुवार को अपना 175 वां एकदिवसीय मैच खेलने वाले अमला 8000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बनने से सिर्फ 90 रन दूर हैं. वर्तमान में रिकॉर्ड कोहली के पास है, जिन्होंने वहां पहुंचने के लिए 183 मैचों का समय लिया.

आमला से पहले 3 दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज जैक कैलिस (11579 एकदिवसीय रन), एबी डिविलियर्स (9577) और हर्शल गिब्स (8094) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि कोहली ने 183 मैच खेले मगर 8000 रन बनाने के लिए 175 पारियां लीं, जबकि अमला ने अब तक 174 मैचों में 171 पारियां खेली हैं.

यह भी पढ़े- ICC Cricket World Cup 2019 Full Schedule in IST, Free PDF Download: यहां फ्री में डाउनलोड करें आईसीसी विश्व कप 2019 का पूरा शेड्यूल

बता दें कि आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले मैच में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से द ओवल मैदान पर होगा. दोनों टीमें अभी तक एक भी बार विश्व कप नहीं जीती हैं. इंग्लैंड को अब वह टीम माना जाता है जिसके लिए किसी भी लक्ष्य को हासिल करना मुमकिन है. बीते दो साल में इस टीम ने जितने हाई स्कोरिंग मैच खेले हैं, उतने शायद किसी और टीम ने नहीं खेले होंगे. टीम की गेंदबाजी भी दमदार है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड