Champions Trophy 2025: ICC ने की चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी पूरी, हाइब्रिड या पाकिस्तान के बिना होगा आयोजन, BCCI को मिला क्रिकेट बोर्ड्स का साथ
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच चल रहे विवाद के बीच, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने स्पष्ट कर दिया है कि 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी, भले ही पाकिस्तान इसमें भाग न ले. बीसीसीआई और पीसीबी के बीच विवाद के चलते टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही तय समय सीमा से पीछे चल रहा है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC पाकिस्तान के सामने मैच के लिए दो विकल्प रख सकता है. पहला विकल्प यह होगा कि भारत के तीन ग्रुप स्टेज मैच, एक सेमीफाइनल और फाइनल किसी दूसरे देश में खेला जाए. जबकि दूसरा विकल्प यह है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम नॉकआउट के लिए क्वालिफाई नहीं करती है, तो सेमीफाइनल और फाइनल दोनों पाकिस्तान में खेले जाएं. चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेली जाएगी. अगर इसमें देरी होती है, तो फिर IPL शुरू हो जाएंगे। जो भारत के साथ दूसरे देश के खिलाड़ियों के लिए भी सही नहीं होगा.
बीसीसीआई और अन्य बोर्ड्स के समर्थन से आईसीसी अब टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट करने पर गंभीरता से विचार कर रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है, जो अब महज 3 महीने दूर है. ऐसे में पीसीबी के अड़ियल रुख के कारण आयोजन स्थल बदलने या पाकिस्तान को बाहर करने का निर्णय जल्द ही लिया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 07:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

