ICC Cricket World Cup 2019: भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच के रिश्तों को लेकर दिया बड़ा बयान

शास्त्री ने कहा, "जिस तरह का सम्मान दोनों एक दूसरे का करते हैं उसे लेकर मुझे किसी तरह का शक नहीं है. मैं दोनों के लिए अच्छा काम करना चाहता हूं क्योंकि जब मैं पहली बार टीम के साथ जुड़ा था तब धोनी कप्तान थे. जब दूसरी बार टीम के साथ जुड़ा तो विराट कप्तान थे. मैं देख सकता हूं कि दोनों के बीच बेहद अच्छा तालमेल है."

विराट् कोहली & महेंद्र सिंह धोनी ( Photo Credits- PTI)

ICC Cricket World Cup 2019: भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहे विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार है. शास्त्री ने वेबसाइट क्रिकेटनेक्स्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारतीय टीम काफी लचीली है क्योंकि उसका कोई भी खिलाड़ी कहीं भी खेल सकता है. शास्त्री ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. आखिरी चीज जो बची है वो है वहां के लिए रवाना होना. आप वो 15 खिलाड़ी चाहते हो जो कभी भी कहीं भी खेल सकें."

शास्त्री ने कहा कि उनके पास हाल ही में बेहद चर्चित रहे नंबर-4 को लेकर कई विकल्प हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने अंबाती रायडू के स्थान पर हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को टीम में चुना है. शंकर हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और 15 मैचों में सिर्फ 244 रन ही बना सके.

यह भी पढ़े: पूर्व कप्तान धोनी के बारे में यह क्या कह गए कुलदीप यादव

शास्त्री ने कहा, "मुझे नहीं लगता क्योंकि हमारी टीम काफी लचीली है. हमारे पास नंबर-4 के लिए काफी विकल्प हैं. इसलिए मैं चिंतित नहीं हूं." शास्त्री ने कहा कि कप्तान विराट कोहली और टीम के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बीच काफी सम्मान और अच्छा भाईचारा है और दोनों टीम के भले के लिए काम करते हैं.

शास्त्री ने कहा, "जिस तरह का सम्मान दोनों एक दूसरे का करते हैं उसे लेकर मुझे किसी तरह का शक नहीं है. मैं दोनों के लिए अच्छा काम करना चाहता हूं क्योंकि जब मैं पहली बार टीम के साथ जुड़ा था तब धोनी कप्तान थे. जब दूसरी बार टीम के साथ जुड़ा तो विराट कप्तान थे. मैं देख सकता हूं कि दोनों के बीच बेहद अच्छा तालमेल है."

उन्होंने कहा कि टीम में हर कोई धोनी की उपलब्धियों से वाकिफ है और टीम के खिलाड़ी पूर्व कप्तान से काफी कुछ सीखते हैं. उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है कि धोनी ने खेल में क्या हासिल किया है, उनका रुतबा किस तरह का है. उनकी मौजूदगी बड़ी बात है. वह जब बल्लेबाजी करने जाते हैं तो किस तरह शांत रहते . विकेटकीपिंक के दौरान भी आप उन्हें देखकर काफी कुछ सीख सकते हैं."

शास्त्री ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में अलग-अलग तरह के खिलाड़ी होने से खिलाड़ियों को अपने आप को जाहिर करने का मौका मिलता है. 56 साल के शास्त्री ने कहा, "हम नहीं चाहते कि टीम में सभी खिलाड़ी एक जैसे हों. आप जानते हैं कि ऐसा होने से क्या होगा. विराट के पास जो जुनून है, धोनी के पास जो धैर्य है, हर खिलाड़ी अलग है. रोहित, शिखर धवन से अलग हो सकते हैं. कुलदीप, हार्दिक पांड्या से अलग हो सकते हैं. आपको इस तरह की टीम चाहिए होती है."

भारत विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड