ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें भारतीय टीम के आकंड़ें

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीम हिस्सा लेती है. सुरक्षा चिताओं की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी वहीं ,बाकी सारे मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाने वाले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा हैं.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

ICC Champions Trophy 2025: कई महीनों के विवाद और चर्चाओं के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मिलकर करेंगे. यह निर्णय आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच लंबे समय से चल रहे विचार-विमर्श के बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत लिया गया. इस हाइब्रिड मॉडल के अनुसार, भारतीय टीम के सभी मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो ये मुकाबले भी दुबई में ही होंगे. हालांकि, यदि भारत इन मैचों में क्वालीफाई नहीं करता है, तो ये मैच पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित किए जाएंगे. ICC Champions Trophy 2025: इन टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी में मचाया तांडव, दर्ज किए हैं सबसे ज्यादा जीत; यहां देखें पूरी लिस्ट

इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा.

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीम हिस्सा लेती है. सुरक्षा चिताओं की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी वहीं ,बाकी सारे मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाने वाले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अभी तक 8 सीजन खेले गए हैं. इस दौरान इन 8 सीजन में सिर्फ 2 ही टीम ने 2 बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया का नाम इस लिस्ट में दर्ज हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का प्रदर्शन शरूआत से ही अच्छा रहा हैं.

टीम इंडिया ने 1998 में हुए पहले सीजन में हिस्सा लिया था. अभी तक टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में कुल 29 मुकाबले खेले हैं. इन 29 मुकाबलों में टीम इंडिया ने 18 मुकाबले जीते हैं, 8 मुकाबले गवाए हैं. वही 3 मुकाबले का परिणाम नहीं निकल पाया था. इस दौरान टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी में जीत प्रतिशत 62.06% हैं.

टीम इंडिया ने जीता हैं 2 बार खिताब

बता दें कि टीम इंडिया दो टीमो में से एक हैं जिसने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 2 बार खिताब जीता हो. टीम इंडिया ने साल 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. वहीं इसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2013 का चैंपियंस तट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया ने भी 2 बार खिताब अपने नाम किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\