'हिटमैन' रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- शतक या दोहरे शतक के बारे में कभी नहीं सोचता

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहना है कि वह मैदान पर उतरने के बाद शतक या दोहरा शतक लगाने के बारे में कभी नहीं सोचते.

रोहित शर्मा (Photo Credit: twitter)

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहना है कि वह मैदान पर उतरने के बाद शतक या दोहरा शतक लगाने के बारे में कभी नहीं सोचते. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ने कहा कि उनका मकसद अच्छे रन बनाना और टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाना होता है. उल्लेखनीय है कि मुंबई में सोमवार को खेले गए चौथे वनडे मैच में रोहित ने भारत के लिए 152 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी.

ऐसे में दोहरे शतक के बारे में उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी के दौरान मैं कभी भी शतक या दोहरे शतक के बारे में नहीं सोचता. मैं केवल मैदान पर उतरकर बल्लेबाजी करते हुए अच्छे रन बनाना और अपनी टीम के मजबूत स्थिति में पहुंचाने के बारे में सोचता हूं."

रोहित ने कहा, "मैंने आईसीसी में बहुत क्रिकेट खेला है और हमेशा ब्रेबॉर्न स्टेडियम में बल्लेबाजी करने का आनंद लिया है. यह अच्छी पिच है और आपको अच्छे शॉट मिलते हैं. ऐसे में जब आप एक ऐसे मैदान पर कदम रखते हैं, जहां आपने कई बार मैच खेले हैं, तो आप हमेशा आत्मविश्वास के साथ उतरते हैं."

रोहित ने कहा कि सोमवार को खेले गए मैच के दौरान वह इसी आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरे थे. वह इस पिच को समझते हैं और स्पिन गेंदबाजी में इस पिच की प्रतिक्रिया को भी. ऐसी चीजें काफी अहम होती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

European T20 Premier League: राहुल द्रविड़ बने 'डबलिन गार्डियंस' के मालिक, अभिषेक बच्चन समर्थित यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में बड़ी एंट्री

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी