How To Watch World Championship of Legends 2025 Live Streaming In India: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का इस दिन से होगा आगाज, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए मुकाबले का लुफ्त; बस एक क्लिक पर जानें लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में टीम इंडिया के शेड्यूल पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पहला मैच 20 जुलाई को पाकिस्तान से होगा. 22 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका, 26 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया, 27 जुलाई को इंग्लैंड और 29 जुलाई को वेस्टइंडीज से मैच होगा.

Photo Credits: @WCL 2025

World Championship of Legends 2025, Live Streaming: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) के सफल उद्घाटन सीजन के बाद, अब दूसरे सीजन को लेकर उत्साह काफी बढ़ रहा है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 इस महीने की 18 तारिख से शुरू होने वाली है. शोपीस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के चार अलग-अलग स्थानों पर 18 ब्लॉकबस्टर मैच देखने को मिलेंगे. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. साल 2011 वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह की टीम इंडिया छह टीमों के टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पहली बार आमने-सामने आने वाली हैं? यह भी पढ़ें: India vs England, 3rd Test Match 2025 Day 2 Lunch Break Scorecard: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने बनाए 353 रन, जसप्रीत बुमराह के नाम रहा पहला सेशन; यहां देखें स्कोरकार्ड

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का पहला सीजन भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर जीता था. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें पाकिस्तान चैंपियंस की कमान मोहम्मद हफीज के हाथों में है. डब्लूसीएल 2025 में भारत चैंपियंस के अलावा पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीमें भी हिस्सा लेंगी. इस लीग में रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ी जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के मुकाबले का लुफ्त कहां और कैसे देखें? (World Championship of Legends 2025 Live Telecast)

वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का दूसरा सीजन 18 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट में कुल 18 मुकाबले होंगे और फाइनल 2 अगस्त को खेला जाएगा. भारत में इस टूर्नामेंट की लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगा. वहीं, यूके में इस टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट स्काई स्पोर्ट्स चैनल पर होगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग NOW TV पर होगा.

पिच और वेन्यू पर एक नजर

मैच इंग्लैंड के एजबेस्टन, नॉर्थम्प्टन, लीड्स और ग्रेस रोड स्टेडियम में खेले जाएंगे. ज्यादातर पिचें बल्लेबाजों को मदद देती हैं, जिससे रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.

20 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा महामुकाबला

20 जुलाई को इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा. युवराज सिंह, इरफान पठान, शाहीद अफरीदी जैसे नाम एक बार फिर मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा.

टीम इंडिया का शेड्यूल

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में टीम इंडिया के शेड्यूल पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पहला मैच 20 जुलाई को पाकिस्तान से होगा. 22 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका, 26 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया, 27 जुलाई को इंग्लैंड और 29 जुलाई को वेस्टइंडीज से मैच होगा.

Share Now

Tags

Australia Champions Birmingham Edgbaston England Champions Harbhajan Singh How To Buy India-Pakistan Match Tickets How To Buy India-Pakistan WCL 2025 Tickets How To Buy WCL 2025 Match Tickets How To Buy WCL 2025 Tickets How To Buy World Championship of Legends 2025 Match Tickets How To Watch India Champions vs Pakistan Champions Live Match India Champions India Champions vs Pakistan Champions India Champions vs Pakistan Champions Live Streaming In India INDIA VS PAKISTAN Irfan Pathan Mohammad Kaif NOW TV Pakistan Champions Parthiv Patel Robin Uthappa Sky Sports Sony Sports Network Sonyliv South Africa Champions Suresh Raina WCL WCL 2025 WCL 2025 Full schedule WCL 2025 टिकट कैसे खरीदें WCL 2025 फुल शेड्यूल WCL 2025 मैच टिकट कैसे खरीदें West Indies Champions Where To Watch India Champions vs Pakistan Champions Live Streaming World Championship of Legends World Championship of Legends 2025 World Championship of Legends 2025 Final World Championship of Legends 2025 Final Kab Hai World Championship of Legends 2025 Full Schedule World Championship of Legends 2025 Full Schedule in Hindi World Championship of Legends 2025 Kab Se Shuru Hai World Championship of Legends 2025 Live Telecast World Championship of Legends Season 2 Yusuf Pathan Yuvraj Singh इंग्लैंड चैंपियंस इंडिया चैंपियंस इरफान पठान एजबेस्टन ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस डब्ल्यूसीएल नाउ टीवी पाकिस्तान चैंपियंस पार्थिव पटेल बर्मिघम भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस भारत बनाम पाकिस्तान भारत-पाकिस्तान WCL 2025 टिकट कैसे खरीदें भारत-पाकिस्तान मैच टिकट कैसे खरीदें मोहम्मद कैफ युवराज सिंह यूसुफ पठान रॉबिन उथप्पा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स वेस्ट इंडीज चैंपियंस साउथ अफ्रीका चैंपियंस सुरेश रैना सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क सोनीलिव स्काई स्पोर्ट्स हरभजन सिंह

\