India vs England, 3rd Test Match 2025 Day 2 Lunch Break Scorecard: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने बनाए 353 रन, जसप्रीत बुमराह के नाम रहा पहला सेशन; यहां देखें स्कोरकार्ड
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 44 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद ओली पोप और जो रूट ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 153 रन तक लेकर गए.
England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 3rd Test Match 2025 Day 2 1st Inning Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lords) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 337 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 83 ओवर में चार विकेट खोकर 251 रन बना लिए थे. आज यानी 11 जुलाई को दूसरे दिन का खेल जारी हैं. दूसरे दिन का लंच ब्रेक हो गया हैं. दूसरे दिन का लंच ब्रेक होने तक इंग्लैंड की टीम ने 105 ओवर में सात विकेट खोकर 353 रन बना लिए हैं. जेमी स्मिथ नाबाद 51 रन और ब्रायडन कार्स नाबाद 33 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: Joe Root New Milestone Again India: टीम इंडिया के खिलाफ जो रूट ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में 3 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने, हासिल की यह खास उपलब्धि
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
Lunch on Day 2 at Lord's 🏟️
Three wickets in the the morning session for @Jaspritbumrah93 & #TeamIndia 👌👌
England 353/7 in the 1st innings
Scorecard ▶️ https://t.co/X4xIDiSmBg#ENGvIND pic.twitter.com/rV99ekagyZ
— BCCI (@BCCI) July 11, 2025
टीम इंडिया की पहली पारी
लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 44 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद ओली पोप और जो रूट ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 153 रन तक लेकर गए.
पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का लंच ब्रेक होने तक 105 ओवर में सात विकेट खोकर 353 रन बना लिए हैं. जेमी स्मिथ नाबाद 51 रन और ब्रायडन कार्स नाबाद 33 रन बनाकर खेल रहे हैं.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को नितीश कुमार रेड्डी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी की सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के अलावा नितीश कुमार रेड्डी को दो विकेट मिला.
इंग्लैंड की पहली पारी
इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 251/4, 83 ओवर (जैक क्रॉली 18 रन, बेन डकेट 23 रन, ओली पोप 44 रन, जो रूट 104 रन, हैरी ब्रूक 11 रन, बेन स्टोक्स 44 रन, जेमी स्मिथ नाबाद 51 रन, क्रिस वोक्स 0 रन और ब्रायडन कार्स नाबाद 33 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (जसप्रीत बुमराह 4 विकेट, नितीश कुमार रेड्डी 2 विकेट, रवींद्र जडेजा 1 विकेट).
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

