क्रिकेट

How To Watch Australia vs India 3rd Test 2024 Day 2 Live Streaming In India: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच थोड़ी देर में शुरू होगी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले सत्र में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए. सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (19* रन, 47 गेंद) और नाथन मैकस्विनी (4* रन, 33 गेंद) ने संयमित शुरुआत की.

How To Watch Australia vs India 3rd Test 2024 Day 2 Live Streaming In India: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच थोड़ी देर में शुरू होगी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team, 3rd Test Match Day 2 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर( शनिवार) से ब्रिसबेन (Brisbane) के गाबा (The Gabba) में खेला जा रहा है. ब्रिस्बेन में चल रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) तीसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश ने मैच में बड़ा व्यवधान पैदा किया. मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में यह पहली बार हुआ जब मौसम ने खेल में सक्रिय भूमिका निभाई. गाबा में पहले दिन का खेल महज 13.2 ओवर ही हो सका, क्योंकि बारिश के कारण बार-बार मैच रोकना पड़ा और अंततः दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा. IND vs AUS 3rd Test 2024 Day 2 Preview: गाबा में दूसरे दिन भी बारिश डाल सकती है खलल! भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया होगा रोमांचक मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग और सभी जरूरी डिटेल्स

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले सत्र में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए. सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (19* रन, 47 गेंद) और नाथन मैकस्विनी (4* रन, 33 गेंद) ने संयमित शुरुआत की.

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन विकेट नहीं ले सके. आकाश दीप ने 3.2 ओवर में सिर्फ 2 रन देकर प्रभावित किया. टीम इंडिया में दो बदलाव हुए हैं. आर. अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को मौका मिला, जबकि हर्षित राणा की जगह आकाश दीप को शामिल किया गया. ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेज़लवुड को शामिल किया गया. फिलहाल, सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरा टेस्ट 2024 के दूसरे दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर( शनिवार) से ब्रिसबेन के गाबा में भारतीय समयानुसार सुबह 05:50 AM से खेला जा रहा है. जिसके दूसरे दिन का खेल 15 दिसम्बर (रविवार) को भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 05:20 AM से होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट 2024 के दूसरे दिन का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

AUS बनाम IND टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरे टेस्ट 2024 का लाइव टेलीकास्ट देखने के इच्छुक प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट (लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर) पर ऑनलाइन देख सकते हैं. लेकिन भारत में प्रशंसकों को AUS बनाम IND तीसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2024 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).