How to Download Hotstar & Watch IND W vs AUS W T20 World Cup Live: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज, यहां जानें मैच Disney+ Hotstar पर कैसे देखें लाइव

महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले काफी पीछे है. ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां पहले पायदान पर है, वहीं टीम इंडिया चौथे स्थान पर है. ऐसे में पिछले आंकड़ों और वर्तमान फॉर्म को देखें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहीं है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 (Women's T20 World Cup) में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. दो ग्रुपों में विभाजित 10 टीमों के बीच इस दौरान कुल 20 मैच खेले गए. यहां हर टीम के हिस्से कुल 4-4 मैच आए. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में चार टीमों ने क्वालिफाई किया है जिसमें टीम इंडिया (Team India), ऑस्ट्रेलिया (Australia), साउथ अफ्रीका (South Africa) और इंग्लैंड (England) शामिल है.

दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबला हो सकता हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां ग्रुप ए के अपने सभी चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है, वहीं, टीम इंडिया ने अपने ग्रुप बी के चार में से तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. टीम इंडिया ने ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड को हराया है, जबकि उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

हेड टू हेड आंकड़ें

टी20 में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं. जिसमें से टीम इंडिया केवल 7 मुकाबले जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 23 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है व एक अन्य मुकाबले में कोई नतीजा नहीं निकला था. दोनों के बीच आखिरी मैच पिछले साल दिसंबर में मुंबई में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 54 रनों से जीत दर्ज की थी. वहीं दोनों टीमों के बीच आखिरी पांच मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच जीते हैं वहीं टीम इंडिया ने महज एक ही मैच जीती है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल साबित हो सकता है.

महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले काफी पीछे है. ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां पहले पायदान पर है, वहीं टीम इंडिया चौथे स्थान पर है. ऐसे में पिछले आंकड़ों और वर्तमान फॉर्म को देखें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहीं है.

कब और कहां देखें मैच

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच यह मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. आज भारतीय समयानुसार, शाम 6:30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. फैंस इस मैच का लुफ्त स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर उठा सकते हैं. डिजनी+हॉट स्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

एंड्रॉयड यूजर्स हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. Disney+ Hotstar, एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन एंड्रॉयड फोन यूज़र्स हॉटस्टार App को अपने स्मार्टफोन में दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करना है, और दूसरा विकल्प हॉटस्टार एपीके को वेब ब्राउजर से डाउनलोड करना और इंस्टॉल कर सकते है.

हॉटस्टार पर लेटेस्ट फिल्में और टीवी शो देखने के लिए आपको अपने फोन में ऐप डाउनलोड करना होगा. आप ऐप को Google Play Store या ऐप स्टोर में पा सकते हैं. एक बार आपके पास ऐप आ जाने के बाद, आप अपने अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं और देखना शुरू कर सकते हैं!

हॉटस्टार को अपने मोबाइल डिवाइस पर देखने के लिए, आप इसे प्ले स्टोर में आसानी से मिल जाएगा, जहां से आप डाउनलोड कर सकते है.

इसे डाउनलोड करने के बाद, आप अपने फ़ोन पर "इंस्टॉल App" के विकल्प को चुने. जिसके बाद आप App इंस्टॉल कर सकते हैं.

एक बार जब आप हॉटस्टार इनस्टॉल करने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू या होम स्क्रीन पर हॉटस्टार ऐप के लिए एक आइकन दिखाई देगा.

इस चरण को पूरा करने के बाद, आप अपने जीमेल या फेसबुक खाते से साइन इन करके या आवश्यक जानकारी होने पर पंजीकरण करके ऐप खोल सकते हैं.

जब आप हॉटस्टार में साइन इन करते हैं, तो आप तुरंत लाइव वीडियो, स्पोर्ट्स इवेंट, टीवी शो, आईपीएल और फिल्में देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\