How to Download Hotstar & Watch CSK vs MI Live Match: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 41वें मुकाबले में शुक्रवार यानि आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली वाली चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो चेन्नई का प्रदर्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Photo Credits- File Photo)

CSK vs MI 41st IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 41वें मुकाबले में शुक्रवार यानि आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो चेन्नई का प्रदर्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है. हाल यह है कि चेन्नई की टीम अपने 10 मुकाबलों के बाद सात हार और महज तीन जीत के साथ 6 (-0.463) अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर स्थित है. वहीं बात करें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बारे में तो मुंबई की टीम हर साल की तरह इस साल भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. मुंबई की टीम ने इस सीजन में अबतक जहां अपने नौ मुकाबलों में छह जीत हासिल किए हैं, वहीं टीम को अबतक महज तीन हार का सामना करना पड़ा है. टीम मौजूदा समय में 12 (+1.201) अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर स्थित है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में अबतक किन 10 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे बड़े छक्के

ऐसे में आप चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: ये रही आईपीएल 2020 में अबतक मैडन ओवर डालने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूचि

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी