SRH IPL 2025 Playoffs Qualification Scenarios: मुंबई इंडियंस से हार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के टॉप-4 में कैसे पहुंच सकती है सनराइजर्स हैदराबाद? जानिए SRH की प्लेऑफ सेनारियो

सनराइजर्स हैदराबाद की इस खराब फॉर्म के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टीम अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी रह सकती है? जवाब है. हां, लेकिन इसके लिए उन्हें बाकी बचे हर मैच में जान लगानी होगी. अभी तक टीम ने सात में से सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं और उनके खाते में चार अंक हैं। यानी 14 में से केवल चार पॉइंट्स हासिल हुए हैं.

SRH IPL 2025 Playoffs Qualification Scenarios: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है. सात मैचों में सिर्फ दो जीत और पांच हार के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर बनी हुई है. आईपीएल 2024 में जब पैट कमिंस की अगुवाई में इस टीम ने बल्लेबाज़ी में क्रांति लाते हुए रिकॉर्ड्स तोड़े थे और उपविजेता के रूप में टूर्नामेंट का अंत किया था, तब किसी ने कल्पना नहीं की थी कि अगला सीजन इतना खराब जाएगा. आईपीएल 2025 का 18वां संस्करण फिलहाल सनराइजर्स के लिए भूल जाने लायक रहा है. यह भी पढ़ें: इंडियन प्रीमियर लीग में निकोलस पूरन के पास ऑरेंज कैप, तो नूर अहमद का पर्पल कैप पर कब्जा, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

सनराइजर्स हैदराबाद की इस खराब फॉर्म के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टीम अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी रह सकती है? जवाब है. हां, लेकिन इसके लिए उन्हें बाकी बचे हर मैच में जान लगानी होगी. अभी तक टीम ने सात में से सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं और उनके खाते में चार अंक हैं। यानी 14 में से केवल चार पॉइंट्स हासिल हुए हैं.

पैट कमिंस की टीम के पास अब सात मैच बाकी हैं और अगर वे इनमें से छह मुकाबले जीतने में सफल रहते हैं, तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रह सकती हैं. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर मैच 'करो या मरो' की स्थिति जैसा होगा.

अगर आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन की बात करें तो टीम का सबसे बड़ा दुश्मन उसकी अस्थिरता रही है. एक ओर जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेस करते हुए जीत दर्ज की थी, वहीं अगले ही मुकाबले में पूरी बल्लेबाज़ी क्रम लड़खड़ा गई और टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. यही विरोधाभास उनकी प्लेऑफ की राह को मुश्किल बना रहा है.

हालांकि, इस टीम के पास प्रतिभावान खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, भुवनेश्वर कुमार और खुद पैट कमिंस हैं. अगर ये खिलाड़ी फॉर्म में लौटते हैं तो कुछ भी असंभव नहीं है. 2016 में एक बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर खिताब जीतने की भूख रखती है. ऐसे में आने वाले सात मुकाबले उनके लिए निर्णायक साबित होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें